Uttana Shishosana Aka Extended puppy pose Benefits- उत्तान शीशोसन के फायदे, तरीका, लाभ और नुकसान

उत्तान शीशोसन (Extended puppy pose) के फायदे और नुकसान- उत्तान शीशोसन एक खास योग मुद्रा है, जिससे कंधे, रीढ़ व कूल्हों के जोड़ों में मौजूद मांसपेशियां मजबूत व लचीली बनती हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : May 16, 2022 12:35 PM IST

उत्तान शीशोसन को एक सरल लेकिन प्रभावी योगासन के रूप में जाना जाता है। यह नए अभ्यासकर्ताओं के लिए उचित योगासन है, जिससे गर्दन, पीठ, छाती और कूल्हों की मांसपेशियों में खिंचाव मिलता है। अंग्रेजी में इसे “एक्सटेंडेड पप्पी पोज” (Extended puppy pose) के नाम से जाना जाता है।

उत्तान शीशोसन के लाभ (Benefits of Extended puppy pose)

यदि सही तकनीक के साथ और विशेष सावधानियां बरतते हुए उत्तान शीशोसन अभ्यास किया जा रहा है, तो उससे निम्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -

1. कंधों में खिंचाव लाए उत्तान शीशोसन

उचित तकनीक के साथ उत्तान शीशोसन करने से कंधों की मांसपेशियों में सकारात्मक रूप से खिंचाव आता है, जिससे इन हिस्सों में दर्द जैसी समस्याएं नहीं हो पाती हैं।

2. रीढ़ को लचीली बनाए उत्तान शीशोसन

नियमित रूप से उत्तान शीशोसन अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आने लगता है, जिससे पीठ में दर्द कम होता है और बॉडी पोस्चर भी सुधरता है।

3. कूल्हों की जकड़न कम करे उत्तान शीशोसन

जिन लोगों को कूल्हों की मांसपेशियों में ऐंठन व जकड़न जैसी समस्याएं हैं, वे नियमित रूप से उत्तान शीशोसन अभ्यास करके इन लक्षणों को कम कर सकते हैं।

4. मानसिक शांति प्रदान करे उत्तान शीशोसन

उत्तान शीशोसन न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, इससे मानसिक व भावनात्मक संतुलन में भी सुधार होता है। उत्तान शीशोसन से चिंता, तनाव व डिप्रेशन जैसी समस्याएं नहीं होती हैं और अभ्यासकर्ता का मूड भी अच्छा रहता है।

हालांकि, उत्तान शीशोसन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ आमतौर पर योगासन करने की सही तकनीक और अभ्यासकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है।

उत्तान शीशोसन का तरीका (Steps to do Extended puppy pose)

उत्तान शीशोसन एक सरल मुद्रा है लेकिन फिर भी इसे सही तकनीक के साथ करना बेहद जरूरी है। निम्न कुछ चरण दिए गए हैं, जिनकी मदद से आपको उत्तान शीशोसन की योग मुद्रा बनाने में मदद मिल सकती है -

  • Step 1 - सपाट जमीन पर मैट बिछाकर उसपर गोमुखासन मुद्रा बना लें, जिसमें आपके हाथ कंधों के और घुटने कूल्हों के ठीक नीचे होने चाहिए
  • Step 2 - गहरी सांस लेते हुए हथेलियों को आगे बढ़ाएं और गर्दन को नीचे लाना शुरू करें
  • Step 3 - गर्दन आपके दोनों हाथों के बीच में होनी चाहिए और कमर भी सीधी होनी चाहिए
  • Step 4 - कूल्हों को उसी जगह पर रखें और बाहों व कमर को एक रेखा में ले आएं
  • Step 5 - इस योग मुद्रा को बनाने के बाद 5 से 10 गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं

यदि आप पहली बार यह योगासन करने जा रहे हैं, तो इसे सही तकनीक के साथ करने के लिए आपको किसी अनुभवी योग प्रशिक्षक से मदद लेने की सलाह दी जाती है।

उत्तान शीशोसन के दौरान सावधानियां (Precautions during Extended puppy pose)

वैसे तो यह एक सरल योगासन है, हालांकि, फिर भी इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है -

  • हाथों व पैरों को समांतर रखें
  • कमर व गर्दन को सीधा रखें
  • मुद्रा के दौरान बांहों व कमर को एक रेखा में रखें
  • कोई भी क्रिया बलपूर्वक न करें

उत्तान शीशोसन कब न करें (When not to do Extended puppy pose)

कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के दौरान उत्तान शीशोसन अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए -

  • शरीर के किसी हिस्से में गंभीर दर्द, सूजन, मोच या चोट लगी होना
  • रक्तचाप कम या ज्यादा होना
  • सांस या हृदय संबंधी रोग होना
  • मासिक धर्म या गर्भावस्था
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source