Gorakshasana Aka Cowherd pose Benefits- गोरक्षासन के फायदे, तरीका, लाभ और नुकसान

गोरक्षासन (Cowherd pose) के फायदे व नुकसान- गोरक्षासन एक मध्यम स्तर की योग मुद्रा है, जिससे अनेक शारीरिक व मानसिक लाभ प्राप्त होते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 13, 2022 2:07 PM IST

गोरक्षासन एक पारंपरिक योग मुद्रा है और वर्तमान में इसे अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने वाले योगासन के रूप में जाना जाता है। गोरक्षासन एक सरल योग मुद्रा है और इसका अभ्यास करने के लिए आपको लंबे समय तक अभ्यास करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। प्राचीन समय से ही योगी ध्यान लगाने के लिए गोरक्षासन योग मुद्रा अपनाते थे। कुछ पौराणिक शास्त्रों के अनुसार इसका नाम ऋषि गोरखनाथ पर पड़ा जो ध्यान लगाने के लिए इस योग मुद्रा का इस्तेमाल करते थे। गोरक्षासन शरीर की कई मांसपेशियों में लचीलता प्रदान करता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है।

गोरक्षासन के फायदे (Benefits of Cowherd pose)

यदि गोरक्षासन योग मुद्रा को सही तकनीक के साथ और विशेष बातों का ध्यान रखते हुए किया जाए तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं -

  • जांघ की मांसपेशियों में लचीलता लाता है
  • रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने में मदद मिलती है
  • पाचन क्रिया को बढ़ाता है
  • पेट के अंगों को उत्तेजित करता है
  • शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है
  • मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है

हालांकि, गोरक्षासन से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ प्रमुख रूप से योगासन के तरीके और अभ्यासकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करते हैं।

गोरक्षासन करने का तरीका (Steps to do Cowherd pose)

यदि आप पहली बार गोरक्षासन अभ्यास करने जा रहे हैं, तो निम्न चरणों की मदद से आप यह योग मुद्रा बना सकते हैं -

  • Step 1 - सबसे पहले सपाट जमीन पर मैट बिछा लें और उसपर दंडासन योग मुद्रा में बैठ जाएं
  • Step 2 - गहरी सांस लेते हुए घुटनों को मोड़ें और पैरों के तलवों को मिला लें
  • Step 3 - अब सांस छोड़ते हुए दोनों हाथ जमीन पर टिकाकर शरीर ऊपर उठाएं.
  • Step 4 - दोनों हाथों से पैरों को पकड़ें और उन्हें अपने करीब लाने की कोशिश करें
  • Step 5 - कमर व गर्दन को सीधी रखें और धीरे-धीरे गहरी सांस लें

आप जब तक चाहें इस योग मुद्रा को बना कर रख सकते हैं और फिर धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ सकते हैं। यदि आपको किसी भी प्रकार का सवाल है, तो किसी अनुभवी योग प्रशिक्षक से बात करें।

गोरक्षासन के दौरान सावधानियां (Precautions during Cowherd pose)

गोरक्षासन के दौरान निम्न बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है -

  • योगासन अभ्यास करने से पहले बॉडी को स्ट्रेच करें
  • जांघों व कूल्हों के जोड़ों पर अत्यधिक जोर न पड़ने दें
  • कोई भी क्रिया बलपूर्वक न करें
  • कमर व गर्दन सीधी रखें

गोरक्षासन कब न करें (When not to do Cowherd pose)

कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, जिनके दौरान गोरक्षासन अभ्यास करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए -

  • शरीर के किसी हिस्से में गंभीर दर्द या चोट लगी होना
  • रक्तचाप या हृदय संबंधी रोग
  • थकावट या कमजोरी
  • मासिक धर्म या गर्भावस्था
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source