कब्ज से हैं परेशान तो करें यह आसन, मिलेगी दो दिन में छुटकारा

पादोत्तानासन एक ऐसा आसान है, जिससे आंत से संबंधित सभी रोग दूर होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 30, 2018 2:48 PM IST

अक्सर लोगों को उल्टा-सीधा खा लेने से पेट खराब हो जाता है। पाचन संबंधी समस्या होने से कब्ज (constipation) की शिकायत शुरू हो जाती है। कब्ज होने पर आसानी से मलत्याग करने में समस्या आती है। कब्ज के कारण व्यक्ति का पाचन तंत्र खराब हो जाता है, इसके कारण कुछ भी खाने पर वह आसानी से नहीं पच पाता है। हालांकि, यह गंभीर नहीं होता पर लगातार बने रहने से कई अन्य पेट से संबंधित समस्याएं शुरू हो सकती हैं। कब्ज होने पर मल टाइट हो जाता है, उसकी गति घट जाती है, मलत्याग करते समय अधिक जोर लगाना पड़ता है। कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं भी रहती हैं। कुछ भी खाने के बाद वह जल्दी पचा नहीं पाते। इससे पेट भरा-भार लगता है।

कब्ज तब होती है, जब कोलन बहुत अधिक पानी को अवशोषित करता है। ऐसा तब होता है जब कोलन की मांसपेशियां धीरे-धीरे संक्रमित हो जाती हैं, इससे शरीर में पानी की कमी होती है। इसके कारण आंतों में मल सूखने लगता है, जिससे मलत्याग करने में समस्या होती है। कई बार पानी कम पीना, तले हुए भोजन का ज्यादा सेवन, वजन घटाने के लिए डाइटिंग करना, मेटाबॉलिज्म का कम होना, लगातार एक ही जगह पर बैठे रहना, एक ही तरह का भोजन करना, डायट में फाइबर की कमी आदि से कब्ज की शिकायत हो सकती है।

नाभि के अपने स्थान से खिसकने से भी ये सारी समस्याएं हो सकती हैं। नाभि के अपने स्थान से खिसकने की शिकायत आम है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं और कब्ज की समस्या रहने लगती है। कुछ आसान के जरिए भी आप इन समस्याओं से बचे रह सकते हैं। पादोत्तानासन एक ऐसा आसान है, जिससे आंत से संबंधित सभी रोग दूर होते हैं। साथ ही कमर, हृदय तथा फेफड़े भी इसके नियमित अभ्यास से मजबूत होते हैं। कमर सहित अन्य अंगों की पीड़ा से मुक्ति में भी यह उपयोगी है।

padottanasana

कैसे करें पादोत्तानासन

सबसे पहले जमीन पर सीधे लेट जाएं। अब पैरों को आपस में मिलाकर तानें। दोनों हाथों को भी सिर के पीछे ले जाकर तानें। दोनों पैर लगभग 1 इंच ऊपर उठाकर रुकें और सांस भरते हुए दायां पैर और बायां हाथ ऊपर ले जाएं। हाथ पैर-तानें। सांस छोड़ते हुए हाथ सिर की ओर तानें और पैरों को भी तानते हुए धीरे-धीरे नीचे ले आएं। यही प्रक्रिया बाएं पैर से भी दुहराएं।

कब्ज से बचने के लिए क्या करें

1 रात को सोने से पहले एक कप दूध में एक चम्मच शहद डालकर पिएं। प्रतिदिन इसका सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और पेट भी तंदरुस्त रहेगा।

2 सुबह खाली पेट आधे नींबू के रस में काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

3 पपीता में विटामिन डी भरपूर होता है। यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है। पेट के लिए यह बहुत लाभकारी होता है। हर दिन पके हुए पपीते का सेवन करें। पका हुआ अमरूद खाने से भी कब्ज से राहत मिलती है।

4 फाइबर युक्त जितनी भी फल-सब्जियां होती हैं, उनका सेवन करना शुरू कर दें। पालक की सब्जी खाएं या जूस पिएं। इससे कब्ज से छुटकारा मिलेगा और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source