कमर दर्द और पेट की चर्बी कम करता है ये आसन, जानें विधि और अन्य लाभ

यह आसन आपके उदर में मौजूद अंगों पर सकारात्मक असर करता है, जिससे कब्ज़ और पाचन सम्बन्धित बीमारियाँ भी दूर होती हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 8, 2018 9:25 PM IST

कमर दर्द और पेट की चर्बी कम करने के लिए योग का यह भारद्वाज आसन बहुत कारगर होता है। पाचन तंत्र को मजबूत करने वाला भारद्वाज आसन शरीर और मन के बीच संतुलन बनाने का भी काम करता है। नियमित भारद्वाज आसन करने से ब्लड प्रेशर की समस्या भी नियंत्रित रहती है। भारद्वाज आसन को करना बेहत आसान है। हम यहां भारद्वाज आसन करने की विधि और उससे होने वाले लाभ जानेंगे।

भरद्वाज आसन विधि

  • कुछ आसन बिछाकर भूमि पर बैठ जाएँ और अपने पैर सामने सीधे रखें, हाथों को सामान्य मुद्रा में रखें।
  • अब घुटनों को कुछ इस तरह मोड़ें कि आपका पूरा भार दायें कूल्हों पर हो।
  • अब आप अपनी दायें पैर की एड़ी को बाएँ पैर की जंघा पर रखें।
  • गहरी लंबी सांस लें और रीढ़ की हड्डी को सीधा करें, फिर धीरे धीरे साँस छोड़ें और शरीर के ऊपरी भाग को घुटने के विपरीत दिशा में दायीं ओर मोड़ते जाएँ।
  • आप अपना सीधा हाथ सहारे के लिए दायीं ओर और उल्टा हाथ बाएँ घुटने पर रख सकते हैं।
  • हर सांस के साथ रीढ़ की हड्डी को सीधा करते जाएँ।
  • अपना सिर बायीं ओर मोड़कर अपने बाएँ कंधे के ऊपर से देखें और थोड़ी देर तक इसी अवस्था में रहें।
  • अब धीरे धीरे सांस छोड़े और सामान्य अवस्था में आ जाएँ।
  • अब यही प्रक्रिया विपरीत दिशा में करें (अर्थात्‌ अभी जिस दिशा में किया है उसकी विपरीत दिशा में)।

भरद्वाज आसन के लाभ

  1. भरद्वाजासन से शरीर के ऊपरी भाग की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिससे वर्षों की अकड़ी हुई मांसपेशियाँ खुल जाती हैं और पीठ दर्द की शिक़ायत भी दूर हो जाती है।
  2. इस आसन को करने से आपके पेट पर खिंचाव आता है, जिस कारण कम पर जमी हुई वसा कम हो जाती है।
  3. यह आसन आपके उदर में मौजूद अंगों पर सकारात्मक असर करता है, जिससे कब्ज़ और पाचन सम्बन्धित बीमारियाँ दूर होती हैं।
  4. इस आसन से आपके मस्तिष्क पर अच्छा असर पड़ता है, इससे आप रिलैक्स फ़ील करते हैं तथा शरीर और मन का संतुलन भी बना रहता है। जिससे आप तनाव मुक्त रहते हैं।
  5. यह आपके शरीर में रक्त संचार को सुचारू बनाये रखता है।
  6. यह निचले पीठ दर्द, सायऐटिका दर्द और गर्दन के पीछे का दर्द कम करता है।

ये भी पढ़ेंः सिर्फ एक योगासन से दूर होगा ”अर्थराइटिस” और ”कमर-हिप्स” का फैट भी होगा कम।

ये भी पढ़ेंः बांझपन को दूर करता है यह योगासन, जानें कैसे करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source