Surya Namaskar Benefits : बेली फैट कम करने के लिए करें सूर्य नमस्कार, जानें अन्य फायदों के साथ इसे करने का तरीका

Benefits of surya namaskar : कब्ज, अपच या पेट में जलन की समस्या से ग्रस्त हैं, तो सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करना फायदेमंद होगा। जानें, सूर्य नमस्कार के अन्य फायदों के बारे में यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 28, 2020 9:44 AM IST

सुबह जब सूर्योदय होता है, तो अधिकतर लोगों को आपने देखा होगा सूर्य भगवान के सामने हाथ जोड़कर कुछ शारीरिक क्रियाएं करते हैं। इस क्रिया को सूर्य नमस्कार कहते हैं। यह देखने में हो सकता है आपको आसान शारीरिक मुद्राएं लगें, लेकिन सूर्य नमस्कार करने से शरीर को कई तरह से लाभ (Benefits of surya namaskar in hindi) भी होता है। सूर्य नमस्कार सेहत के लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद योगाभ्यास माना गया है। इसमें एक शांत जगह पर खड़े होकर सूर्य को नमस्कार करना होता है।

यदि आप नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करेंगे, तो मन को शांति प्राप्त होगी। आप मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस करेंगे। इसका अभ्यास प्रत्येक दिन करने से शरीर में मौजूद विषैले विजातीय तत्वों का नाश होता है। आपका शरीर, मन, बुद्धि सभी रोग से कोसों दूर रहते हैं।

सूर्य नमस्कार में होते हैं 12 आसन

सूर्य नमस्कार में 12 तरह के आसन होते हैं। इन सभी का शरीर पर अलग-अलग तरीके से लाभ होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होती है। सूर्य नमस्कार के फायदों को पाना है, तो इसे सही ढंग से करने का तरीका भी आपको पता होना जरूरी है। अधिक से अधिक इसका लाभ पाना है, तो इस योग को सही तरीके से अभ्यास करना जरूरी है।

Yoga for Hunger : भूख बढ़ाने के लिए करें शशांकासन, जानें इसके लाभ

सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ (Health Benefits of surya namaskar)

1 सूर्य नमस्‍कार में शामिल होने वाले  12 आसनों को करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। बेली फैट भी इससे कम कर सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव है, जब आप इसे लगातार करेंगे।

2 सूर्य नमस्कार का सेहत पर संपूर्ण रूप से लाभ होता है। शरीर के लिए यह एक संतुलित व्यायाम है।

3 इसे करने से याद्दाश्त क्षमता में वृद्धि होती है। नर्वस सिस्टम शांत होता है। इससे चिंता, तनाव की समस्या पर काबू पा सकते हैं। यह थायरॉएड ग्लैंड की क्रिया को नॉर्मल करता है।

Yoga Diet : योग करते हैं, तो जान लें योग करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए

4 शरीर की सभी कोशिकाओं को अच्छी तरह से ऑक्सीजन सप्लाई होता है। शरीर में रक्तसंचार को बेहतर बनाता है।

5 इसके नियमित अभ्यास से शरीर से दूषित पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती देने के लिए भी यह एक बेहतर योग है।

6 इससे उदर के अंगों की स्ट्रेचिंग होती है, जिससे पाचन तंत्र सुधरता है। कब्ज, अपच या पेट में जलन की समस्या से ग्रस्त हैं, तो सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करना फायदेमंद होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source