पेट अंदर करने के लिए करें ये 3 योगासन

पेट अंदर करने के लिए नियमित रूप से भुजंगासन, मार्जरासन और सेतुबंध आसन का अभ्यास करें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 31, 2019 10:45 AM IST

योग की मदद से पेट को कम किया जा सकता है। पेट को कम करना हर उस व्यक्ति का सपना होता है, जो अपने भारी वजन और बड़ी तोंद से परेशान है। अधिकांश लोग पेट की चर्बी बढ़ने की इस समस्या से जूझ रहे हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं। पेट के बड़े होने का कारण शारीरिक रूप से एक्टिव ना रहना, अनियमित और अधिक वसा युक्त भोजन करना है। बैठे-बैठे काम करना भी तोंद निकलने का कारण होता है। बड़े पेट होने से आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट को कम करने के लिए आप जिम जाने के साथ ही घर पर कुछ योगासनों का अभ्यास करना शुरू कर दें। इनसे पेट की चर्बी जल्दी ही खत्म होने लगेगी।

अधिक बेली फैट होना भी है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

भजुंगासन

भुजंगासन के नियमित अभ्यास से आप कुछ ही महीनों में पेट को अंदर कर सकते हैं। यह रीढ़ के हड्डी को भी मजबूत करता है। इससे पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। इस करने के लिए चटाई बिछा कर उस पर पेट के बल लेट जाएं। पीट ऊपर की ओर हो। अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों हाथों पर वजन डालते हुए धीरे-धीरे अपने सिर को पीछे की ओर करें। ठुड्डी को ऊपर की ओर करने का प्रयास करें। ध्यान रखें की आपके कमर से नीचे का शरीर जमीन से ऊपर ना उठे। आप इस आसन में 20 से 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें।

सेतुबंध आसन

सेतुबंध आसन में शरीर पुल की तरह दिखाई देता है। यह आसन पेट को कम करने में बहुत मदद करता है। इस आसन को करने के लिए अपने दोनों पैरों पर वजन को उठाना पड़ता है, जिसमें ऊर्जा की अधिक आवश्यकता होती है। वजन कम करने के लिए शरीर की अतिरिक्‍त कैलोरी बर्न करनी पड़ता है। यह आसन शरीर को सामने से फैलता है और शरीर को पीछे से मजबूत करता है। इसे करने के लिए आप सीधे फर्श पर चटाई बिछाकर लेट जाएं। अब अपने पैरों को घुटनों के यहां से मोड़ें और अपने हिप्स को ऊपर उठाएं। अपने दोनों हाथों को पीठ के नीचे आपस में जोड़ लें। इस स्थिति में रहते हुए 20 बार सांस लें और स्थिति से बाहर आएं। इसे आप 3 बार करें, आपको लाभ होगा।

बेली फैट कम करने के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये 4 चाय, जरूर पिएं

मार्जरासन

इसका अभ्यास करते समय आप गाय-बिल्ली की तरह दिखाई देंगे, इसलिए इसे अंग्रेजी में काऊ-कैट पोज भी कहते हैं। संस्कृत में इसे मार्जरासन कहते हैं। यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनता है। रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। इस आसन को करने के लिए आप एक चटाई पर अपने सिर को सीधा रखें। घुटने टेक के अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखें। अब सांस को अन्दर लेते हुए अपने सिर को पीछे की ओर तथा अपनी ठोड़ी को ऊपर करें। सांस छोड़ते हुए सिर को सीधा करें और फिर सिर को नीचे करें। अपनी ठोड़ी को अपनी छाती से लगाने का प्रयास करें। इस आसन को कम से कम 5 से 6 बार करें। यह आसन पेट को कम करने के लिए लाभदायक होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source