Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कमर के निचले हिस्से का दर्द दूर करता है यह योगासन

किसी भी आसन का अभ्यास शुरू करने से पहले उसे करने के सही तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

कमर के निचले हिस्से का दर्द दूर करता है यह योगासन
कमर के निचले हिस्से का दर्द दूर करता है बलासन। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Published : October 1, 2018 11:39 PM IST

कमर दर्द की समस्या से हर कोई दो-चार होते हैं। कमर के निचले हिस्से का दर्द लोगों को बहुत परेशान होता है। कमर दर्द के कई कारण होते हैं लेकिन इसे दूर करने के तरीके के बारे में जानना चाहिए। कमर के निचले हिस्से के दर्द को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। रोजाना कौन सी एक्सरसाइज ज्यादा असर करती है यह भी महत्वपूर्ण है। कमर दर्द को दूर करने के लिए बलासन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं बलासन के बारे में।

किसी भी आसन का अभ्यास शुरू करने से पहले उसे करने के सही तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इसका कारण यह है कि सही तरीके से आसन का अभ्यास न करने से शरीर में समस्या उत्पन्न हो सकती है। आइये जानते हैं बालासन करने का सही तरीका क्या है....

  1. सबसे पहले जमीन या चटाई पर अपनी एड़ी ऊंची करके बैठ जाएं और सांस लें।
  2. Also Read

    More News

  3. अपने पैरों के दोनों घुटनों को एक दूसरे से चिपकाकर या एक दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखें।
  4. इसके बाद धीरे से आगे की ओर इस तरह से झुकें कि आपका माथा जमीन को छू जाए। इस दौरान हल्के(slowly) से अपनी सांस छोड़ें।
  5. अपने दोनों हाथों को शरीर के दोनों तरफ रखें और ध्यान दें कि आपकी हथेलियां(palm) शरीर को छूती रहें।
  6. इसके बाद अपनी भुजाओं को जमीन या चटाई पर आगे की ओर बढ़ाएं और हथेलियों को जमीन पर फैला कर छोड़ दें।
  7. इस मुद्रा में आने के बाद धीरे-धीरे अपने सीने को जांघों की ओर दबाव देकर लाएं।
  8. आपका सीना दोनों जांघों से छूना चाहिए औऱ हथेलियां शरीर के बिल्कुल आगे जमीन पर फैली होनी चाहिए।
  9. इस मुद्रा में 45 सेकेंड से 1 मिनट तक बने रहें और धीरे-धीरे लगातार सांस लेते रहें।
  10. इस दौरान कम से कम 4 से 12 बार सांस लेने औऱ छोड़ने का अभ्यास करते रहें और मन में विचार लाएं कि आपके मस्तिष्क एवं शरीर से विकार बाहर निकल रहे हैं।
  11. इसके बाद अपनी हथेलियों को कंधे के नीचे लाएं और धीरे-धीरे अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और पहले की पोजिशन में वापस लौट आएं और एड़ियों पर बैठकर सांस लें। इन सभी क्रियाओं को बिल्कुल आराम से करें।

ये भी पढ़ेंः सिर्फ एक योगासन से दूर होगा ”अर्थराइटिस” और ”कमर-हिप्स” का फैट भी होगा कम। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ये भी पढ़ेंः बांझपन को दूर करता है यह योगासन, जानें कैसे करें। 

About the Author

... Read More