... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 26, 2018 9:23 PM IST
सूर्य नमस्कार। © Shutterstock
सूर्य नमस्कार स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इस योगा में सूर्य को नमस्कार करना होता है। इसका अभ्यास मन को शांति प्रदान करता है और शरीरिक गतिविधि को भी बेहतर करता है। शारीरिक गतिविधि नहीं होने के कारण अक्सर लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती हैं, ऐसे में सूर्य नमस्कार करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सूर्य नमस्कार में 12 प्रकार के आसन होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। लेकिन कई लोगों को सूर्य नमस्कार करने का सही तरीका नहीं पता होता है जिस वजह से ये उनके लिए प्रभावी नहीं होता है। सूर्य नमस्कार का सही तरीके से अभ्यास नहीं करने की वजह से आप इसके लाभों को प्राप्त नहीं कर सकते हैं, इसलिए इस योग का सही तरीके से अभ्यास जरूर करें।
(इसे भी पढ़ें- नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में)
सूर्य नमस्कार करते वक्त लोग करते हैं ये गलतियां
जल्दबाजी करते हैं- सूर्य नमस्कार के लाभों को प्राप्त करना चाहते हैं तो उसे जल्दबाजी में ना करें। इससे आपकी मुद्रा बिगड़ जाएगी और आप पूरी तरह अपने सांस पर ध्यान भी नहीं दे पाएंगे। इससे आपको सूर्य नमस्कार करने में दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है।
(इसे भी पढ़ें- महिलाओं में बांझपन की समस्या को दूर करे चक्रासन)
स्पाइन को करते हैं कम लिफ्ट- अर्ध उत्तानासना करते वक्त यदि आप स्पाइन को कम लिफ्ट करते हैं तो आर इससे होने वाले लाभ से वंचित रह जाएंगे। इस आसन को सही तरह से करने के लिए आपको गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को लिफ्ट करना चाहिए ताकि आपकी स्पाइन पूरी तरह से स्ट्रेच हो।
दो आसनों को एक-साथ करना- कोब्रा पोज और अपवॉर्ड फेसिंग डॉग पोज को एक-साथ ना करें वरना आप दोनों के लाभ प्राप्त नहीं कर सकते हैं। कोब्रा पोज का अभ्यास अलग करें ताकि आपके शरीर को ताकत मिल सके।
लो-लंज करते वक्त पैर आगे ना करना- जो लोग सूर्य नमस्कार सीख रहे होते हैं, वे अक्सर अधो मुख सवासन से अंजेनयासन पर जाते वक्त पैर को आगे लाने में गलती कर देते हैं। इस गलती से बचने के लिए घुटने को थोड़ी देर नीचे रखें और फिर पैर को आगे लाएं।