Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेक्सी कमर पाने के लिए करें अर्ध भेकासन

अगर कमर में मोटापा आ गया तो महिलाओं का लुक तो खराब होता ही है साथ में वो अपने मनचाहे कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं। कमर के आस-पास चर्बी बढ़ने से महिलाओं को कई तरह के रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आप अपने कमर के चारों तरफ बढ़े हुए मोटापे से परेशान हैं और उससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो अर्ध भेकासन या हाफ फ्रॉग पोज (Half Frog Pose) आपके लोअर बैक और हिप्स के बढ़े हुए वजन को कम करने का सबसे आसान तरीका है।

सेक्सी कमर पाने के लिए करें अर्ध भेकासन
अर्ध भेकासन या हाफ फ्रॉग पोज (Half Frog Pose) आपके लोअर बैक और हिप्स के बढ़े हुए वजन को कम करने का सबसे आसान तरीका है। इसको करने से आपके लोअर बैक हिप्स में काफी तनाव पैदा होता है जिससे उस हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

Written by akhilesh dwivedi |Updated : March 20, 2019 6:58 PM IST

महिलाओं के सबसे महत्वपूर्ण अंग के रूप में कमर और बट को देखा जाता है। अगर कमर में मोटापा आ गया तो महिलाओं का लुक तो खराब होता ही है साथ में वो अपने मनचाहे कपड़े भी नहीं पहन पाती हैं। कमर के आस-पास चर्बी बढ़ने से महिलाओं को कई तरह के रोग होने की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आप अपने कमर के चारों तरफ बढ़े हुए मोटापे से परेशान हैं और उससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो अर्ध भेकासन या हाफ फ्रॉग पोज (Half Frog Pose) आपके लोअर बैक और हिप्स के बढ़े हुए वजन को कम करने का सबसे आसान तरीका है। इसको करने से आपके लोअर बैक हिप्स में काफी तनाव पैदा होता है जिससे उस हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

जैसे जैसे आप अपने बैक की मसल्स को मजबूत करेंगे और उन्हें एक सही आकार देंगे तो धीरे धीरे शरीर के कमर और बट Butt के हिस्से से फैट ख़त्म होने लगेगा। इसके अलावा अर्ध भेकासन रिलैक्स पाने के लिये एक बेहतरीन योग पोज है और यह आपके घुटने के जोड़ों को भी ठीक कर देता है। वजन घटाने के लिए अपनाएं यह 1 महीने का डाइट-फिटनेस प्लान।

अर्ध भेकासन योग करने का तरीका

Half Frog Pose for sexy waist and butt

Also Read

More News

पेट के बल योगा मैट पर लेट जायें।

जब आप सांस को अन्दर लें उस समय दोनों हाथों से जमीन पर दवाब बना कर अपने पूरे धड़ और सिर को उठायें।

सांस छोड़ दें और अपने बायें घुटने को कुल्हे के बायें वाले हिस्सों की तरफ मोड़ें। इससे आपको अपने कूल्हों में काफी तनाव महसूस होगा।

अब अपने बायें हाथ को पीछे की तरफ मोड़कर अपने हाथ से उस पीछे की तरफ मुड़े हुए पैर को पकड़ें। इस दौरान दाहिने हथेली को जमीन पर सपोर्ट के लिए रखें।

गहरी साँसे लें और इस पोजीशन में एक मिनट तक रहें।

अब बाएं पैर को आराम दें और यही प्रक्रिया अब दाहिने पैर के साथ दोहरायें। ऐसा करने से एक राउंड पूरा होगा और आपको ऐसे 5-6 राउंड करने चाहिये।

Butt को सेक्सी शेप देने के लिए करें ये आसान एक्सरसाइज़।

इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे क्या है, इसका आपके स्वास्थ्य से क्या संबंध है ?

अर्ध भेकासन योग की शुरुआत कैसे करें 

अगर आप इस योग आसन की शुरुवात करने जा रहे हैं तो शरीर के निचले हिस्से के नीचे एक तकिया लगा लें इससे पूरे धड़ को ऊपर उठाने में आसानी रहेगी।

इसके अलावा अगर आपका हाथ, पीछे पैर को नहीं छू पा रहा है तो पैर को पकड़ने के लिये पट्टी का सहारा लें।

अर्ध भेकासन करने में रखें ये सावधानियां

अगर आपके कंधे, घुटने या लोअर बैक में किसी तरह की कोई इंजरी है तो इस आसन को न करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसके अलावा अगर आप अनिद्रा या माइग्रेन से पीड़ित है तो भी इस आसन को न करें।

About the Author

... Read More