
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 7, 2019 5:17 PM IST
एंटी ग्रैविटी योग करने के फायदे। © Shutterstock.
गंभीर रोगों से लंबी उम्र तक बचे रहने का सबसे आसान और बेहतर उपाय है योग। योग कई तरह से आप कर सकते हैं। आज योग भारत ही नहीं विदेशों में भी काफी प्रचलित हो गया है। योग के कई फॉर्म होते हैं, उन्हीं में से एक है एंटी ग्रैविटी योग (Anti Gravity Yoga)। इसे हवा में लटकर किया जाता है। एंटी ग्रैविटी योग (Anti Gravity Yoga) में कई तरह के योगासन होते हैं।
इसे करने के दौरान एक कपड़े पर लटकना होता है और शरीर को तरह-तरह के पोजेज में मूव किया जाता है और योग क्रियाओं का अभ्यास किया जाता है। यह जमीने से कुछ फीट ऊपर किया जाता है। इसे योग को करने से पहले आप किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें। इस योग को करने से सेहत पर कई तरह के फायदे (Anti Gravity Yoga benefits) होते हैं। जानें, इसे कैसे किया जाता है और इसके फायदे क्या हैं...
इस योग को करने के लिए आपको चाहिए एक सिल्क का बड़ा सा कपड़ा। इस कपड़े को छत से दोनों तरफ से मजबूती से बांध दें (How to do Anti Gravity Yoga)। अब कोई क्रिया करते हुए शरीर पर इस कपड़े को लपटें। कपड़ा जमीन से कुछ फीट ऊपर हो। इस आसन को करने के दौरान अपने शरीर का पूरा भार कपड़े पर ही रखें। अपने हाथों और पैरों की मदद से आप कोई भी मुद्रा करने की कोशिश करें। कपड़े पर अपने हाथों और पैरों की पकड़ मजबूत रखें, जब एक बार इसे करना सीख जाएंगे और बैलेंस बना पाएंगे तब आसानी से अलग-अलग योग क्रिया कर पाएंगे।
1 चूंकि इसे करने के दौरान आपका शरीर हवा में होता है, इससे शरीर को संतुलित रखना आसान होता है। कपड़े को पकड़ने के दौरान शरीर को संतुलन का ध्यान रखना होता है।
2 पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। एंटी ग्रैविटी योग में कई प्रकार की मुद्राएं बनाई जाती हैं। इन मुद्राओं में पूरे शरीर की काफी स्ट्रेचिंग होती है। इसके कारण शरीर में खाना पचाने की प्रक्रिया स्वस्थ रहती है। भोजन आसानी से पचता है। पाचन क्रिया तेजी से काम करती है।
Hot Yoga : शोध में खुलासा, हाई ब्लड प्रेशर कम करे हॉट योगा, जानें इसके अन्य फायदे
3 इसमें आपको अलग-अलग योग के पोज करने होते हैं, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। ब्लड फ्लो बेहतर होने से शरीर की मांसपेशियों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। स्किन संबंधित समस्याएं कम होती हैं। शरीर में सही मात्रा में रक्त ना पहुंचने से भी त्वचा संबंधित समस्याएं होती हैं। यह डार्क सर्कल को भी दूर करता है।
4 एंटी ग्रैविटी योग करने से मांसपेशियों में ऑक्सीजन अच्छी तरह से पहुंचता है। ब्लड सर्कुलेशन सही होता है, जिसके कारण दिल पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं पड़ता है। इससे दिल हमेशा हेल्दी रहता है। कार्डियोवैस्कुलर संबंधित समस्याएं जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का खतरा कम होता है।
5 बैक पैन से जो लोग परेशान रहते हैं, उन्हें भी एंटी ग्रैविटी योग करना चाहिए। चूंकि इसमें शरीर के हर भाग की स्ट्रेचिंग होती है, जिस वजह से बैक पेन में काफी हद तक राहत देता है। शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, जिससे शारीरिक दर्द से छुटकारा मिलता है।
6 वजन कम करने के लिए भी आप यह योग कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग क्रियाओं को शरीर के भार को संतुलित रखते हुए करना होता है। ऐसे में शरीर में मौजूद कैलोरीज जल्दी बर्न होती है। इसकी मदद से आप फैट काफी तेजी से कम कर सकते हैं। पूरी बॉडी का अच्छा वर्कआउट हो जाता है।