
... Read More
गलतियां जो हर महिलाएं अंडरवियर के इस्तेमाल में करती हैं। © Shutterstock.
जब बात महिलाओं की प्राइवेट प्रार्ट्स की हो, तो अधिकतर महिलाएं इसमें शर्म और संकोच महसूस करती हैं। महिलाएं अंडरवियर को लेकर सतर्क नहीं रहती हैं और कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जो उनकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। अंडरवियर से संबंधित गलतियां करने से कई बार इंफेक्शन हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिस तरह महिलाएं अपने चेहरे, बाल का देखभाल करती हैं, उससे कहीं ज्यादा साफ-सफाई और देखभाल अपने प्राइवेट पार्ट्स का भी करना चाहिए। इस बात को कभी ना भूलें कि आपके प्राइवेट पार्ट को भी प्रॉपर केयर की जरूरत होती है। ज्यादातर स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हमारी रोज की दिनचर्या की वजह से होती है जैसे जी-स्ट्रिंग के साथ योग पैंट पहनना।
अक्सर महिलाएं सोते समय भी पैंटी पहनी रहती हैं। ऐसा ना करें। सोते समय पेंटी ना पहनने की आदत डालें। बेशक बिना पैंटी के सोना आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन महिला रोग विशेषज्ञ मानते हैं कि इसे कुछ घंटों के लिए नजरअंदाज करें ताकि आपकी प्राइवेट पार्ट की त्वचा भी सांस ले सके। लगातार कवर रहने से बैक्टीरिया बनने के लिए उपयुक्त अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। यह उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो आसानी से संक्रमण का शिकार हो जाती हैं।
गर्मियों में महिलाओं को अंडरवियर पहनने के 7 टिप्स जरूर जानने चाहिए
नमी के दिनों में कई बार थोड़ी दूर चलने के बाद भी हम पाते हैं कि पूरी तरह पसीने में भीग गए हैं। आपको कपड़े बदलना पड़ता है, क्योंकि कोई भी शरीर में चिपचिपा कपड़ा पसंद नहीं करता है, लेकिन अक्सर महिलाएं कपड़े तो बदलती हैं लेकिन अंडरवियर नहीं बदलती हैं। जब आपको पसीना चलता है तो वह एरिया पूरी तरह टाइट कपड़ों से चिपका रहता है। ज्यादातर पसीना अंदर रहता है, इसलिए ये गांठ बांध लें कि आप जब भी कपड़े बदलें तो अंडरवियर बदलना ना भूलें।
क्या आपने कभी भी वेजाइना में सामान्य से थोड़ी अधिक खुजली या फिर जलन महसूस की है? अगर ऐसा है, तो अपने अंडरवियर को साफ करने के लिए उपयोग किए जा रहे डिटर्जेंट की जांच करें। ज्यादातर समय अधिक सुगंध वाले वॉशिंग पाउडर की सुगंध कपड़े धोने के बाद भी रह जाती है। पीएच बैलेंस योनि झेत्र में खुजली का कारण बन सकते हैं। सबसे बेहतर होगा कि हाइपोएलरजेनिक वॉशिंग पाउडर का इस्तेमाल करें। कभी भी सुगंधित क्रीम या जेल को वेजाइना के आसपास इस्तेमाल ना करें। इस भाग को ठंढे पानी से अच्छी तरह से साफ करें। साफ लिनेन के कपड़े से पोछें। वहां परफ्यूम या सुगंधित चीजों का लगाने से प्राकृतिक पीएच बैलेंस बिगड़ जाता है, तो आप इनका इस्तेमाल भी इस भाग में ना करें।