hamburger icon
A
Read in English

पीर‍ियड्स के बाद सफेद डिस्चार्ज की समस्या क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और आयुर्वेदिक उपचार

महिलाओं को होने वाली सफेद पानी की समस्या के लिए आयुर्वेद में किस तरह के उपचार बताए गए हैं और किन बातों का ध्यान रखकर महिलाएं इस समस्या से आराम पा सकती हैं, पढ़ें आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की कुछ टिप्स यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 27, 2025 9:00 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma

White Discharge Post Periods- पीरियड्स के बाद कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं के शरीर से ब्लीडिंग तो रुक जाती है लेकिन उन्हें सफेद पानी या व्हाइट डिस्चार्ज (White discharge) की समस्या होने लगती है। महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से सफेद पानी का आना एक कॉमन समस्या है। लेकिन, जब सफेद डिस्चार्ज के साथ किसी प्रकार की दुर्गन्ध, जलन या अन्य असामान्य लक्षण भी दिखाई देते हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि, यह कुछ गम्भीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं कि, पीरियड्स के बाद सफेद पानी का आना (Safed pani aane ke karan kya hain?) किसी प्रकार के संक्रमण का संकेत हो सकता है। इस इंफेक्शन से बचने के लिए आप हाइजिन से जुड़ कुछ आदतों को अपना सकते हैं। कुछ ऐसे ही उपाय ये हैं-

  • अपने अंडरगार्मेंट्स की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • हमेशा कॉटन के बने अंडरगार्मेंट्स ही पहनें।
  • अपने इंटिमेट एरिया की सफाई करें।

इन सब बातों के साथ-साथ आप कुछ घरेलू उपायों की भी मदद ले सकते हैं। डॉ. चंचल शर्मा  अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने और नियमित कुछ घरेलू नुस्खों का सेवन करने से भी आपको सफेद पानी की समस्या से जल्द से जल्द आराम मिल सकता है। लेकिन, अगर आपको लम्बे समय तक यह समस्या होती है तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

सफेद पानी आने की समस्या कब होती है गम्भीर?

आमतौर पर महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले या ओव्यूलेशन के दौरान सफेद डिस्चार्ज होता है। यह एक बहुत ही सामान्य सी स्थिति है। सफेद पानी आने की यह स्थिति तब असामान्य या गम्भीर मानी जाती है जब डिस्चार्ज के साथ किसी प्रकार की खुजली, इरिटेशन या बदबू की समस्या महसूस हो

सफेद डिस्चार्ज होने पर क्या करना चाहिए?

साफ-सफाई का रखें ध्यान

सफेद डिस्चार्ज की समस्या से बचाव के लिए आप अपने इंटिमेट एरिया की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्राइवेट पार्ट्स की सफाई के लिए साफ पानी और अपने डॉक्टर द्वारा सुझाए गए साबुन या इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करें। यह एरिया बहुत संवेदनशील होता है इसीलिए, हाइजिन से जुड़ी सभी बातों का ध्यान रखें।

सही अंडरवियर पहनें

कॉटन से बने कपड़े पानी और नमी को अच्छे से अवशोषित कर लेते हैं और ये काफी आरामदायक भी होते हैं। इसलिए हमेशा कॉटन के बने अंडरवियर और कपड़ों का ही इस्तेमाल करें। यह स्किन को स्वस्थ रखने और इंफेक्शन का रिस्क कम करने में मदद करते हैं।

सफेद डिस्चार्ज से राहत पाने के लिए डाइट टिप्स

अंजीर का सेवन करें

व्हाइट डिस्चार्ज और संक्रमण के इलाज के लिए घरेलू उपाय के तौर पर आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। रात में सोने से पहले 4 से 5 अंजीर लें और उन्हें पानी में भिगो दें। रातभर अंजीर को पानी में भिगोकर रखें और  सुबह  खाली पेट अंजीर खाएं।

आंवला खाएं

महिलाओं के लिए आंवले का सेवन बहुत लाभकारी होता है। आंवले में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर को इंफेक्शन का सामना करने के लिए तैयार करना चाहते हैं। आप आंवले का सेवन अलग-अलग तरीकों से कर सकती हैं। जैसे, आंवले की चटनी खाएं, आंवले का जूस पिएं और आंवले का मुरब्बा खाएं।

केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें

प्राइवेट एरिया आपके शरीर का बहुत ही संवेदनशील अंग होता है इसलिए इंटिमेट हाइजिन के लिए सही प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें। केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स स्किन के सामान्य पीएच लेवल को असंतुलित कर सकते हैं। इसीलिए इंटिमेट हाइजिन के लिए केमिकल-फ्री प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

अपने अंडरगार्मेंट्स की साफ-सफाई का ध्यान रखें। हमेशा कॉटन के बने अंडरगार्मेंट्स ही पहनें और अपने इंटिमेट एरिया की सफाई करें।

महिलाओं को सफेद पानी आने की समस्या क्यों होती है?

आमतौर पर इंटिमेट एरिया में किसी प्रकार के संक्रमण या इंफेक्शन के कारण महिलाओं को सफेद पानी आने या व्हाइट डिस्चार्च की समस्या  होती है।