
... Read More
अपनी सेहत के बारे में महिलाएं ये बातें जरूर जान लें। © Shutterstock
अपनी सेहत के प्रति अक्सर महिलाएं कई लापरवाही बरतती हैं, जिसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर कई बातों के बारे में पता नहीं होता है, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। 30 उम्र पार करते ही कुछ बातों को जरूर ध्यान देना चाहिए जैसे आप सही खानपान ले रही हैं या नहीं। शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त सोना, रेगुलर चेकअप जैसी बातों पर भी गौर करना चाहिए। इन बातों को नजरअंदाज करने से आप कई बीमारी से ग्रस्त हो सकती हैं। महिलाओं को पता होना चाहिए कि अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए उनको क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
महिलाओं के शरीर में प्यूबर्टी, मेनोपॉज और गर्भावस्था के दौरान कई हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिसके कारण उनके शरीर का आकार खराब होता जाता है। हमेशा आपको अपने डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए ताकि आप स्वस्थ और हेल्दी रह सकें।
हर दिन वजन मापेंगे तो नहीं बढ़ेगा मोटापा, शोध का दावा
19 से 50 उम्र तक की महिलाओं को कम से कम 1000 मिलीग्राम कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए ताकि हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहें। हर दिन तीन से चार सर्विंग्स मिनरल्स का सेवन करें। इसके अलावा रोजाना 15 से 20 मिनट धूप में भी रहें ताकि पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल सके।
महिलाएं डिप्रेशन, चिंता और इन्सोम्निया की अधिक शिकार होती हैं, इसलिए महिलाओं को नियमित रूप से योग और मेडिटेशन करना चाहिए। इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
पीरियड्स के दर्द से तुरंत आराम दिलाएंगे 6 प्राकृतिक नुस्खे
पर्याप्त नींद ना लेने के कारण इम्यूनिटी प्रभावित होती है, जिसके कारण टाइप-2 डायबीटिज होने की संभावना बढ़ जाती है। यह हृदय रोग के खतरे को भी बढ़ाता है। हर दिन कम से कम 6-7 घंटे की नींद लें, ताकि स्वास्थ्य प्रभावित ना हो।
स्वस्थ आहार ना होने के कारण या फिर अधिक तैलीय या मसालेदार खाने की वजह से महिलाएं कई स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हो जाती हैं। अनियमित रूप से वजन बढ़ने लगता है या फिर शरीर पर अतिरिक्त फैट एकत्रित हो जाता है। इसके अलावा इन खाद्य पदार्थों का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं को भी बढ़ाता है। इन सभी बातों का ध्यान रख कर आप बढ़ती उम्र में भी फिट रह सकती हैं।