
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 12, 2020 11:44 AM IST
Fitness during Lockdown: लॉकडाउन में घर पर रोज 10 हजार स्टेप्स पूरे करने के टिप्स।
CoronaVirus Lockdown: आज पूरी दुनिया कोरोनावायरस से जंग लड़ रहा है। इससे बचने का एकमात्र उपाय है घर पर रहना (Stay at home) और सामाजिक दूरी (Social distancing) बनाए रखना। ऐसे में लोगों का घर से निकलना बंद हो गया है। अधिकतर लोग वर्क फ्रॉम होम (Work from home) कर रहे हैं। हालांकि, जब से लॉकडाउन हुआ है लोगों का चलना-फिरना भी काफी कम हो गया है। हेल्दी रहने के लिए चलना-फिरना बहुत जरूरी है। आप चाहें तो घर पर रहकर भी हर दिन 10 हजार स्टेप्स (Ways to get 10,000 Steps A Day) को पूरा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इन दिनों जिम में जाकर वर्कआउट (Lockdown exercise) करना, पार्क में घंटों टहलना, जॉगिंग करना सब कुछ बंद हो गया है। ऐसे में आपको अपने घर में रहकर ही अपने 10 हजार स्टेप्स को (how to get 10,000 steps at home) पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।
स्वीडन की यूनिवर्सिटी ऑफ काल्मर में हुए एक शोध में कहा गया है कि हर उम्र के लोगों के लिए चलना बहुत जरूरी है। शोध में कहा गया है कि जब आप प्रत्येक दिन 10 हजार कदम रोज चलते हैं, तो इससे वजन कंट्रोल (Weight loss tips) करने में मदद मिलती है। जब वजन कंट्रोल में रहता है, तो आप कई तरह की बीमारियों जैसे हार्ट डिज़ीज, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि से बचे रहते हैं। 10 हजार कदम चलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट और हेल्दी रहते हैं।
जब आप हर दिन आधे घंटे ब्रिस्क वॉक करते हैं, तो लगभग 150 कैलरी बर्न हो सकती है। इससे काफी हद तक आपको अपना वजन नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। घर पर हैं, तो घर में ही 40-50 मिनट चलते-फिरते रहने से आपके 10 हजार स्टेप्स पूरे हो जाएंगे। याद रखें, टहलने से बेहतर कोई एक्सरसाइज (Lockdown exercise) नहीं। इससे आपका मूड भी बूस्ट होगा।
यदि आप ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं, तो प्रत्येक एक घंटे के अंतराल में ब्रेक लें। लगातार बैठेंगे, तो आपके कमर में दर्द हो सकता है। चाहें तो अलार्म सेट करके रख लें, ताकि आप अपने स्टेप्स लेना ना भूल जाएं। अपने घर के दो चक्कर लगाएं, बालकनी और गार्डन में चलें। सीढ़ियां भी चढ़-उतर सकते हैं। यह एक तरह का बेस्ट वर्कआउट भी है।
Tips to stay Healthy in Lockdown : कोविड-19 लॉकडाउन में हेल्दी रहने के 10 टिप्स
यदि आपकी सोसायटी में कोई भी कोविड-19 से संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं और आपकी सोसायटी सील नहीं की गई है, तो आप रात में पार्क के एक-दो चक्कर लगा आएं। इससे भी आप अपने 10 हजार स्टेप्स को पूरा करने में सफल रहेंगे।
कुछ कूदने वाले व्यायाम जैसे रस्सी कूदें। घर में अपने बच्चों के साथ रस्सी कूदने का कम्पटीशन कर सकते हैं। ऐसा करके ना सिर्फ सबका मूड फ्रेश होगा, बल्कि आप अपने बच्चे हुए स्टेप्स को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। वजन कंट्रोल में रहने के साथ ही बॉडी भी शेप में रहेगा।
रात में खाना खाने के बाद टहलने से होते हैं ये 6 फायदे
आप जो भी काम करें एक जगह स्थिर होकर ना करें। खासकर, जब आप फोन पर किसी से बात कर रहे हों। इससे आपके 10 हजार स्टेप्स के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बना रहेगा।
9 घंटे ऑफिस का काम करने के बाद जब आप शारीरिक और मानसिक रूप से थक जाएं, तो बच्चों के साथ थोड़ी मस्ती करें। 15-30 मिनट बच्चों के साथ डांस करें। यह फिजिकली एक्टिव रहने का आसान और बेहतर तरीका है। साथ ही बेहद ही आसान तरीका है, डेली के 10 हजार स्टेप्स को पूरा करने का।