... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 28, 2019 8:13 PM IST
जिम में वर्कआउट करने से पहले क्या खाने से बचना चाहिए, जानें। © Shutterstock
आप जिम जाने से पहले हमेशा कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, जिससे आपके शरीर को पूरा पोषण और वर्कआउट करने के लिए जरूरी ऊर्जा मिले। लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसा कुछ खा लेते हैं जिससे हमारे बीमार होने या शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की पूरी संभावना होती है। बहुत से लोग ये जानते हैं कि जिम जाने से पहले क्या खाना चाहिए लेकिन लोगों को अक्सर ये नहीं पता होता की जिम जाने से पहले क्या नहीं खाना चाहिए (foods to avoid before workout in hindi)। जानें, जिम जाने से पहले क्या खाने से बचना चाहिए (foods to avoid before workout in hindi)...
वर्कआउट से पहले आप दूध या उससे बनी चीजों जैसे दही और लस्सी आदि से दूर रहें। हालांकि, दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है लेकिन दूध में लैक्टोज पाया जाता है जो वर्कआउट से पहले पीने पर आंतों को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में दूध या दूध से बनें पदार्थों को वर्कआउट से पहले नहीं खाना चाहिए।
जिम जाने से पहले अगर आप तला-भुना खाना खाते हैं तो इसमें मौजूद अतिरिक्त फैट आपकी आंतों पर दबाव डालते हैं, जिससे आपको डायरिया, पाचन की समस्या और पेट और आंत संबंधी अन्य परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए, वर्कआउट से पहले तला भुना खाना खाने से बचना चाहिए।
तो इसलिए वर्कआउट के बाद खाना है जरूरी…
गोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है, लेकिन इसमें सल्फर भी होता है, जिससे कई लोगों को गैस की समस्या होती है। वर्कआउट से पहले गोभी खाने से बचना चाहिए।
जिम जाने से पहले सोडा या उससे संबंधित चीजों का सेवन ना करें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर में पेट संबंधी समस्या हो सकती है, क्योंकि सोडा गैस पैदा करता है। इससे आपको वर्क आउट करते समय पेट दर्द की परेशानी पैदा हो सकती है।
जिम जाने से पहले मीठा खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद एक्स्ट्रा शुगर, फैट और बटर वर्कआउट से पहले शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए और वर्कआउट से पहले मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए।