... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 20, 2018 11:51 AM IST
हार्ट और शुगर लेवल के लिए खास एक्सरसाइज। ©Shutterstock.
यह आम धारणा है कि दिल को दुरुस्त रखने के लिए शारीरिक सक्रियता जरूरी है, लेकिन हाल ही में एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि दिल को बीमारियों से दूर रखने के लिए वेटलिफ्टिंग (वजन उठाना) से टहलने और साइकिल चलाने के मुकाबले ज्यादा फायदा होता है।
अध्ययन में सामने आया कि दोनों तरह की गतिविधियों मसलन वेटलिफ्टिंग के साथ ही टहलने और साइकिल चलाने जैसी गतिविधियां करते रहने से हृदयसंबंधी बीमारियों का खतरा 30 से 70 फीसदी कम हो जाता है। (दक्षिणी कन्नड़ में मलेरिया के मामलों में आई 13 % की गिरावट, जानें इसके लक्षण और बचाव)
ग्रेनाडा में सैंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर माइया पी. स्मिथ ने कहा, 'दोनों तरह की गतिविधियां जैसे शक्ति प्रशिक्षण और एरोबिक गतिविधियां हृदय को स्वास्थ्य लाभ देती नजर आईं, चाहें कम मात्रा में ही क्यों ना किया हो. उन्होंने कहा, 'स्थिर व्यायाम हालांकि गतिशील व्यायाम से ज्यादा फायदेमंद नजर आया'।
शोधकर्ताओं ने कहा कि चिकित्सकों को मरीजों विशेषकर बुजुर्गो को विभिन्न प्रकार के व्यायाम करने की सलाह दी क्योंकि दोनों प्रकार के व्यायाम करने वाले मरीजों ने सिर्फ एक प्रकार का व्यायाम करने वाले मरीजों की अपेक्षा ज्यादा सुधार किया. स्मिथ ने कहा, 'महत्वपूर्ण बात ये है कि वे शारीरिक गतिविधि में संलिप्त हैं'। (”मैक्यूलर डिजनेरेशन” आंखों की एक गंभीर समस्या, जानें इसके कारण और लक्षण)
शोध के परिणाम पेरू में हुए एसीसी लैटिन अमेरिका कॉन्फ्रेंस 2018 में पेश किए गए. इसके लिए शोधकर्ताओं ने शोध में 21 से 44 या 45 तक की आयु के 4,086 वयस्कों को शामिल किया. शोध दल ने उच्च रक्तचाप, मोटापा, मधुमेह और उच्च कॉलेस्ट्रॉल जैसी हृदय संबंधी बीमारियों का विश्लेषण किया।
ये भी पढ़ेंः वेट लिफ्टिंग से हार्ट होता है मजबूत और डायबिटीज भी रहता है दूर, जानें अन्य फायदे।
ये भी पढ़ेंः ठंड के मौसम में अलग-अलग अंगों के दर्द में अलग-अलग आयुर्वेदिक हर्ब्स का यूं करें उपयोग।
ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में वजन कम करने में सहायक हैं ये 5 मसाले।