फिगर साइज मेंटेन रखने के लिए महिलाएं घर पर ही करें ये 5 एक्सरसाइज

फिगर साइज के लिए एक्सरसाइज (Exercise for figure Size) सबसे जरूरी होता है. अगर आप अपने फिगर को सेक्सी लुक देना चाहती हैं, तो आपको नियमित तौर पर इन एक्सरसाइज को करना चाहिए. बेली फैट से लेकर कोर को सेक्सी लुक देने के लिए भी ये एक्सरसाइज अच्छी होती हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 18, 2019 1:03 PM IST

फिगर साइज मेंटेन करने वाली एक्सरसाइज (Exercise for figure Size) के बारे में हर महिला को पता होना चाहिए. फिगर साइज मेंटेन रखने के लिए बहुत कम महिलाएं ही जिम ज्‍वाइन कर पाती हैं। ज्‍यादातर महिलाएं तो अपनी इस इच्‍छा को मार देती हैं। लेकिन ये किसने कहा कि जिम जाकर ही आपको फिटनेस मिलती है और आपकी बॉडी शेप में आती है। आप कुछ एक्‍सरसाइज को घर पर खुद से करके भी फिगर साइज मेंटेन रख सकती हैं। आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है और सबसे अच्‍छी बात आप इसे कहीं भी बिना किसी उपकरण के कर सकती हैं।

फिगर साइज मेंटेन रखने के लिए प्लैंक

Planks for figure size

प्लैंक एक्सरसाइज करने से आपके पेट की मसल्स को मजबूती मिलती है। इस एक्सरसाइज को अगर आप रोजाना 45 सेकेंड कर लेती हैं तो कुछ ही हफ्तों में आपको इसका असर नजर आने लगेगा।

सोफी चौधरी जैसा फिगर साइज पाने के लिए जानें उनके फिटनेस वर्कआउट सीक्रेट, देखें विडियो.

अच्छी बात ये है कि इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी आसानी से कर सकती हैं। इसमें आपको कुछ देर के लिए पैरों के पंजों और कोहनी पर शरीर का भार रखना होता है और उसके बाद नॉर्मल पोजिशन में आना होता है। वजन कम करने वाला शिल्पा शेट्टी का समर स्पेशल ड्रिंक।

स्‍क्‍वैट्स से फिगर साइज मेंटेन रहता है 

squats for Figure size shape

पैरों की मसल्‍स को मजबूत बनाने के लिए यह बेहतर वर्कआउट है। इसे रेगुलर करने से पैर की मसल्‍स मजबूत होती हैं। इस एक्‍सरसाइज से ना केवल आपकी थाई की मसल्‍स मजबूत होती हैं। बल्कि आपका वजन भी कम होता है।

इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाइए, फिर अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ कीजिए। फिर नीचे झुकिये, नीचे झुकते वक्‍त आपके हाथ ऊपर की तरफ जाने चाहिए। इस क्रिया को दोहरायें। स्‍क्‍वैट्स ऐसा वर्कआउट है जिसके जरिये आप स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकती हैं। यानि आप इससे बॉडी की मसल्‍स को मजबूत कर सकती हैं।

पुश-अप्स

Push ups

चेस्ट, कंधे और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोजाना पुश-अप्स करें। यह बहुत ही नॉर्मल एक्‍सरसाइज है जिसे आप कभी भी और कहीं भी आसानी से कर सकती हैं। यह सांसों की बीमारियों को भी दूर करता है।

जी हां एक्सरसाइज से होने वाली बोरियत से बचने के लिए महिलाएं अलग-अलग तरह के पुशअप्स कर सकती हैं। इससे शरीर के हर अंग को मजबूत बनाया जा सकता है। लेकिन पुश-अप्‍स करने से पहले वार्मअप करना जरुरी होता है। वजन कम करने के लिए क्या है लंच का सही टाइम।

क्रंचेज

Crunch Exercise

इसे करने के लिए सीधा मुंह ऊपर की तरफ करके जमीन पर लेट जाइए, अब अपने सिर का भार दोनों हाथों पर रखकर उसे थोड़ा ऊपर की तरफ उठायें। पैरों को थोड़ा ऊपर करके कमर के ऊपर के हिस्‍सों को हाथों के सहारे आगे की तरफ ले जाइए, इससे पेट, रीढ़ की हड्डी, पैरों की मसल्‍स मजबूत होती हैं। और साथ ही आप फिट भी रहती हैं।

ट्राइसेप्स डिप्‍स

ट्राइसेप्‍स डिप्‍स को करने से आपके कंधे और पीठ मजबूत होती है और आपको फिट रहने में हेल्‍प मिलती है। इसे करने के लिए किसी कुर्सी या कम ऊंचाई वाले टेबल का प्रयोग कीजिए, टेबल की ऊंचाई एक फिट से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।

इसे करने के लिए अपने टेबल पर दोनों हाथों को पीछे करके पूरी बॉडी का भार हाथों पर रखकर ऊपर से नीचे की तरफ जाइए।

body shaping exercises for women

इसके अलावा और भी बहुत सी एक्‍सरसाइज और योगासन जैसे बर्पी, ईगल पोज, बालसान आदि हैं जिनको आप कभी भी और कहीं भी कर सकती हैं। पीयूष अग्रवाल का यह भी कहना है कि 'आपको फिट रहने के लिए एक्‍सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट का भी ख्‍याल रखना होगा।'

मलाइका अरोड़ा आजकल नये तरह का योग कर रही हैं, जानें इसके क्या हैं फायदे।

प्रियंका चोपड़ा का फिटनेस व डाइट प्लान अपनाना बहुत आसान.

करिश्मा कपूर के ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहते हैं तो उनका ये डाइट प्लान भी जानना पड़ेगा.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.