
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 8, 2019 5:12 PM IST
सुबह के समय वर्कआउट करने से जल्दी कम होता है वजन। © Shutterstock
क्या आप शाम के समय वर्कआउट करने जिम जाते हैं, ताकि आपका वजन कम हो सके, तो इससे आपका वजन कम नहीं होगा। एक शोध में यह बात सामने आई है कि जो लोग शाम में वजन कम करने के लिए घंटों जिम जाकर वर्कआउट करते हैं, उन्हें अधिक फायदा नहीं होने वाला है। शोध में कहा गया है कि जो लोग शाम की बजाय सुबह में एक्सरसाइज (Workout for Weight Loss) करते हैं, उनका वजन जल्दी कम होता है। शाम में वर्कआउट करने वालों की तुलना में सुबह वर्कआउट (Workout for Weight Loss) करने वालों को अधिक लाभ होता है।
यदि आप भी वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं, तो सुबह करें एक्सरसाइज ताकि जल्दी वजन कम कर पाएं (Morning Workout for Weight Loss)। अगर आप दिन के किसी अन्य समय में उतना ही वर्कआउट करते हैं, जितना कोई अन्य व्यक्ति सुबह करता हो, तो सुबह एक्सरसाइज (Workout for Weight Loss) करने वाले का वजन ज्यादा कम होगा।
इस शोध के परिणाम के अनुसार, शाम में वर्कआउट करने से इसी कारण कुछ लोगों के वजन पर कोई फर्क नहीं होता है और वे वर्कआउट करने के बाद भी मनचाहा वजन नहीं घटा पाते हैं। शोध के लिए लगभग 100 ओवरवेट लोगों को शामिल किया गया। ये सभी लोग पहले किसी प्रकार की एक्सरसाइज नहीं करते थे। इन्हें सप्ताह में 5 बार एक लैब में आकर एक्सरसाइज करने को कहा गया। इन्हें हर तरह की एक्सरसाइज करने के लिए कहा जाता था, ताकि वे 600 कैलरी कम कर लें। यह सिलसिला दस महीने तक चला।
10 महीने बाद सभी प्रतिभागियों ने वजन तो कम कर लिया, लेकिन इसमें काफी अंतर था। जब शोधकर्ताओं को इसकी कोई वजह समझ नहीं आई, तब उन्होंने लोगों के एक्सरसाइज करने के समय पर ध्यान दिया। प्रतिभागी सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कभी भी वर्कआउट के लिए आ सकते थे। ऐसे में पैटर्न देखा गया कि जो लोग दोपहर के बाद वर्कआउट करते थे, उनका वजन सुबह वर्कआउट करने वालों से कम घटा था।