पेट की चर्बी कम करने और फ्लैट टमी के लिए महिलाएं ये 3 एक्सरसाइज जरूर करें

पेट की चर्बी कम करने के लिए आसान एक्सरसाइज हैं. आप पेट की चर्बी कम करने और फ्लैट टमी के लिए इन तीन एक्सरसाइज को रोजाना कर सकती हैं. बैली फैट कम करने के लिए इन 3 वर्कआउट में से आप किसी एक को भी चुन सकती हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 26, 2019 6:55 PM IST

पेट की चर्बी कम करने के लिए और फ्लैट टमी की इच्छा हर महिला की होती है. अगर पेट की चर्बी बढ़ जाये तो वह इतनी आसानी से नहीं जाती है. अगर आप भी फ्लैट टमी पाना चाहती हैं, तो आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. हम यहां 3 ऐसे काम बता रहे हैं जिससे आप पेट की चर्बी कम कर सकती हैं.

अगर किसी महिला को पेट की चर्बी कम करना है तो उसे इसके लिए तैयार होना होगा. अधिक चर्बी जमा होने से हार्ट अटैक, डायबिटीज सहित कई तरह की बीमारियां होने लगती है. आइए जानते हैं पेट की चर्बी को आसानी से घटाया जा सकता है.

आसान एक्सरसाइज जो पेट की चर्बी कम करती हैं 

जब पेट में ज्यादा फैट जमा हो जाता है तो उसे कम करने में समय लगता है. कुछ महिलाएं बहुत जल्दी से पेट की चर्बी कम करना चाहती हैं जो संभव नहीं है. हम यहां कुछ आसान एक्सरसाइज बता रहे हैं जिसे घर पर ही करके अपने पेट को सपाट बना सकती हैं. पुश अप्स करने का यह तरीका स्टैमिना के साथ चेस्ट और ब्रेस्ट को करता है टाइट।

पेट की चर्बी कम करने Skipping and push ups

रस्सी कुदना और पुश अप्स करना 

आप घर पर ही रोजाना कम से कम आधे घंटे रस्सी कुदने और पुश अप्स वाली एक्सरसाइज कर सकती हैं. पहले पांच मिनट आप रस्सी कूदें और कुछ देर के बाद पुश अप्स करें. ऐसा आप कई बार कर सकती हैं. शुरु में अगर ज्यादा नहीं कर पा रही हैं तो धीरे-धीरे बढ़ाएं.

बैठने व चलने का पॉस्चर 

एक्सरसाइज करने के साथ आप अपने बैठने और चलने के पॉस्चर पर भी ध्यान दें. अगर आप सही तरीके से बैठती नहीं हैं तो आपका पेट बाहर आने लगता है. जब भी बैठें तो पीठ को सीधा रखें. जब चलना हो तो सीधा और तेज चाल चलें. छुककर या सुस्त होकर न चलें. डिप्रेशन को दूर करने के लिए स्विमिंग हो सकता है बेहतर विकल्प।

पेट की चर्बी कम करने Cycling and swimming

साइकिल चलाएं या स्विमिंग करें 

इन दो एक्सरसाइज में से कोई एक एक्सरसाइज को आप अपनी दिनचर्या में शामिल करें. साइकिल चलाने से आप कैलोरी बर्न करते हैं. रोजाना कम से कम 40 मिनट साइकिल चला सकती हैं. अगर साइकिल नहीं चला सकती हैं तो स्विमिंग को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें. 40 मिनट की स्विमिंग आपको फ्लैट टमी देने में मदद करेगी.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source