
Also Read
वेट लॉस के लिए डाइट प्लान या डाइट चार्ट बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, कि उसमें शामिल फूड में वजन कम करने के गुण हों. वजन घटाने के लिए दालों का सेवन फायदेमंद होता है. दालें भी कई प्रकार की होती हैं. अगल-अलग दालों में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का लेवल अलग अलग होता है. कुछ लोगों का सवाल रहता है कि वेट लॉस डाइट प्लान में कौन-कौन सी दालों को शामिल करना चाहिए. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वेट लॉस डाइट प्लान में उन दालों को शामिल करना चाहिए जिनमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो और पचने में आसान हों. पाचने में आसान फूड वजन कम करने में मदद करते हैं. शाकाहारी वेट लॉस डाइट प्लान में दालों का महत्व बढ़ जाता है. हम यहां पर कुछ ऐसी दालों के बारे में बता रहे हैं, जो वजन कम करने में मददगार होती है.
वजन कम करने के लिए मूंग दाल का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. हरी मूंग दाल को वेट लॉस डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए. हरी मूंग दाल में फाइबर, प्रोटीन के साथ अन्य विटामिन भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं. मूंग दाल पाचन तंत्र को बेहतर करने में भी मदद करती है. मूंग दाल के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है. डाइट एक्सपर्ट्स तो सिर्फ मूंग दाल पर आधारित वेट लॉस डाइट प्लान भी सुझाव में देते हैं.
दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली दालों में अरहर दाल सबसे अच्छी मानी जाती है. अरहर दाल स्वाद में बेहतर होने के साथ वजन कम करने में भी मददगार होती है. सभी दालों की तुलना में अरहर दाल में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. वेजिटेरियन वेट लॉस डाइट प्लान में अरहर दाल को प्रमुखता से शामिल किया जाता है.
तेजी से वजन घटाने के लिए चना का सेवन करने की सलाह लगभग सभी डाइट एक्सपर्ट्स देते हैं. इसकी मुख्य वजह होती है कि चना दाल में पाचन तंत्र तो बेहतर करने के गुण पाये जाते हैं. चना दाल के सेवन से आंत हेल्थ बेहतर होता है, जिससे मेटाबॉलिक रेट तेज होता है और तेजी से वजन कम करना आसान होता है.
अगर आप वजन कम करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको मसूर दाल के फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए. मसूर दाल के सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं. बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए मसूर दाल का सेवन जरूर करना चाहिए.
शाकाहारी महिलाओं के लिए वेट लॉस डाइट चार्ट.
पुरुषों के लिए शाकाहारी डाइट चार्ट जो तेजी से वजन कम करता है.