... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : May 20, 2019 2:27 PM IST
अगर आप वजन कम करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको अपना लंच टाइम ठीक करना होगा। आइए जानते हैं लंच टाइम कैसे आपके वजन कम करने के लिए जरूरी है।
वजन कम करने के लिए लंच टाइम सीधा असर डालता है। आपने अक्सर सुना होगा कि खाने का टाइम आगे-पीछे करने की वजह से वजन बढ़ रहा है। लंच टाइम अगर आप बदलते रहते हैं तो आप मोटापा के शिकार हो सकते हैं। अगर आप वजन कम करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको अपना लंच टाइम ठीक करना होगा।
लंच टाइम सबसे ज्यादा महिलाओं का बदलता रहता है। महिलाओं को अपने लंच टाइम को हमेशा फिक्स रखना चाहिए। आइए जानते हैं लंच टाइम कैसे आपके वजन कम करने के लिए जरूरी है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार 3 बजे के बाद का लंच टाइम सबसे खराब होता है। अगर आप भी 3 बजे के बाद लंच करते हैं आपका वजन घटने की जगह बढ़ने लगता है।
शोध में शामिल लोग दोपहर 3 बजे के बाद लंच करते थे। शोध में 1200 लोग शामिल थे सभी ओवरवेटेड थे। लेकिन जब इन लोगों को दोपहर 3 बजे से पहले लंच करने की आदत डलवायी गयी तो वजन तेजी से घटने लगा।
शोध के अनुसार दोपहर का भोजन शरीर में मौजूद प्रोटीन को प्रभावित करता है। दोपहर का भोजन ऐसे प्रोटीन को प्रभावित करता है जो वजन घटाने में मदद करता है। शोध में यह भी बताया गया है कि जो लोग जेनिटिक वजह से मोटापे के शिकार होते हैं उनमें यह प्रोटीन कम होता है।
जो लोग 3 बजे के बाद लंच करते हैं वो कभी भी वजन कम नहीं कर पाते हैं। जो लोग मोटापे के शिकार हैं उनको दोपहर का लंच 3 बजे के पहले करना चाहिए।
21 दिन में वजन कम करने का चैलेंज क्या हेल्थ के लिए ठीक है ?
लंच टाइम का इंसान की सेहत पर सीधा असर होता है जिसका मुख्य कारण Circadian rhythm होती है। इसे सामान्य भाषा में जैविक घड़ी के नाम से जाना जाता है। अगर आप वजन कम करने पर काम कर रहे हैं तो सुबह के नाश्ते में ज्यादा कैलोरी को शामिल कर सकते हैं।
डाइट एक्सपर्ट्स भी यह मानते हैं कि आप कितना हेल्दी खाते हैं यह महत्वपूर्ण नहीं हैं। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि आप कब खाना खाते हैं। अगर आप सही समय पर भोजन करते हैं तो आपकी जैविक घड़ी ठीक से काम करती है।
वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?
दोपहर के समय अगर आप 12 बजे से 3 बजे के अंदर लंच करते हैं तो आपका हेल्थ बेहतर रहता है। लंच के साथ आपको शाम का भोजन भी टाइम से करना होता है। शाम में अगर आप सही टाइम जानना चाहते हैं तो वो है शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक है। सुबह का नाश्ता आपको 6 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक कर लेना चाहिए।