7 दिन में 7 किलो वजन कम करने वाली जीएम डाइट प्लान क्या है.?

जीएम डाइट प्लान (GM Diet Plan) सात दिनों में 7 किलो वजन कम करता है. इस डाइट में कौन-कौन से फूड और कितनी मात्रा में खाने से वजन कम होता है, यह जानकारी बेहद जरूरी होती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 20, 2020 5:13 PM IST

GM Diet Plan For Weight Loss: हर कोई जल्दी से वजन कम करना चाहता है. एक सप्ताह में वजन कम करने वाली GM Diet Plan के बारे में आपने भी सुना होगा. लेकिन इस डाइट प्लान में कौन-कौन से फूड शामिल होते है, 7 दिन में क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में सभी लोग नहीं जानते हैं. अगर बात करें तो जीएम डाइट प्लान (Weight Loss GM Diet Plan) एक तरह से 7 दिन में 7 किलो वजन कम करने का दावा करती है. एक सप्ताह में आप 7 दिन अलग-अलग फूड खाते हैं. जीएम डाइट प्लान (GM Diet Plan) में ज्यादातर बॉडी डिटॉक्स करने वाले फूड भी शामिल होते हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं जीएम डाइट प्लान (GM Diet Plan) के बारे में विस्तार से.....

जीएम डाइट प्लान एक तरह से अमेरिकी डाइट प्लान है. जीएम डाइट को General Motors Diet के नाम से भी जाना जाता है. जनरल मोटर्स के कर्मचारियों के लिए वर्ष 1985 में वजन कम करने के लिए इस डाइट प्लान को बनाया गया था. इस डाइट प्लान को बनाने के लिए हॉपकिंस रिसर्च सेंटर, अमेरिकी कृषि विभाग और एफडीए की मदद से विकसित किया गया था.

जीएम डाइट प्लान के दावे

What is the GM diet plan how to lose 7 kgs Weight in 7 days in Hindi

एक सप्ताह में 7 किलो तक वजन कम किया जा सकता है.

यह डाइट प्लान शरीर को डिटॉक्स करके विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है.

मेटाबॉलिक रेट तेज करने के साथ पाचन तंत्र को ठीक करता है.

तेजी से फैट बर्न करने के लिए शरीर को तैयार करता है.

जीएम डाइट में शामिल फूड वजन कैसे घटाते हैं

इस डाइट प्लान में शामिल फूड नकारात्मक कैलोरी वाले होते हैं. Negative calorie Foods शरीर को बहुत कम मात्रा में कैलोरी देने वाले होते हैं. जीएम डाइट में ज्यादातर फूड में पानी मात्रा अधिक होती है. ये सभी कारण तेजी से वजन घटाने का काम करते हैं.

कितने समय तक अपना सकते हैं

What is the GM diet plan how to lose 7 kgs Weight in 7 days in Hindi

इसके बारे में एक्सपर्ट्स की सलाह है कि इसे एक से दो सप्ताह तक ही अपनाया जा सकता है. इसके अलावा एक सप्ताह तक इस डाइट को अपनाने के बाद दूसरे सप्ताह का चयन एक सप्ताह के बाद ही करना चाहिए.

सप्ताह के 7 दिनों में क्या-क्या खाएं

जैसा कि आप जान चुके हैं कि एक सप्ताह का यह डाइट प्लान है. सप्ताह के सभी 7 दिनों में अलग-अलग फूड शामिल किये जाते हैं. इसके अलावा दिन में 8 से 10 ग्लास पानी पीने की सलाह दी जाती है. जब आप यह डाइट अपना रहे होते हैं तो सिर्फ शुरुआत के तीन दिन ही एक्सरसाइज कर सकते हैं. आइए जानते हैं अलग-अलग दिन में क्या खाना चाहिए.

पहले दिन की जीएम डाइट

What is the GM diet plan how to lose 7 kgs Weight in 7 days in Hindi

वजन घटाने वाली इस डाइट प्लान में पहले दिन आप केवल फल खा सकते हैं. फलों में आप केला नहीं खा सकते हैं. तेजी से वजन घटाने के लिए आप खरबूजा खा सकते हैं. तेजी से वजन कम करने के लिए हाई प्रोटीन और कम कार्ब वाले फलों को शामिल किया जाता है.

दूसरे दिन की जीएम डाइट

सप्ताह के दूसरे दिन में आप केवल सब्जियों का सेवन करते हैं. सब्जियों को आप कच्चा या पकाकर दोनों रूप में खा सकते हैं. ज्यादातर सब्जियां हरी हों तो बेहतर है. अगर आलू खाना है तो इसे सिर्फ नाश्ते में खा सकते हैं.

तीसरे दिन की जीएम डाइट

हफ्ते के तीसरे दिन आप फल और सब्जियां दोनों खा सकते हैं. फल और सब्जियों में केला और आलू खाने से मना किया जाता है.

चौथे दिन की जीएम डाइट

What is the GM diet plan how to lose 7 kgs Weight in 7 days in Hindi

तेजी से वजन कम करने वाली इस डाइट में चौथे दिन आप केवल दूध और केले का सेवन कर सकते हैं. दिनभर में 6 से 8 केले का सेवन कर सकते हैं. पूरे दिन में तीन ग्लास तक दूध का सेवन किया जा सकता है.

पांचवे दिन की जीएम डाइट

यह सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है. इस दिन आप चिकन या मछली खा सकते हैं. इसके अलावा आप बीफ का सेवन भी कर सकते हैं. अगर आप शाकाहारी हैं तो मांस की जगह पर पनीर और ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं. इस दिन आपको दो ग्लास अधिक पानी का सेवन करना होता है.

6वें दिन की जीएम डाइट

What is the GM diet plan how to lose 7 kgs Weight in 7 days in Hindi

वीक का 6वां दिन भी खास होता है. इस दिन भी आप बीफ, चिकन या मछली का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा फल और सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं. केले का सेवन नहीं करना है. शाकाहारी लोग मांस की जगह पनीर और ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं. पानी की मात्रा अधिक कर देना चाहिए.

7वें दिन की जीएम डाइट GM Diet Plan

जनरल डाइट प्लान में सातवें दिन ब्राउन राइस, फल, सब्जियां और फलों के जूस का सेवन किया जाता है. अंतिम दिन आप हरी बींस का सेवन कर सकते हैं. जीएम डाइट प्लान में 7वें दिन सामान्य दूध की जगह सोया दूध का सेवन किया जा सकता है.

सात दिन तक इस डाइट (GM Diet Plan) को अपनाने के बाद हाई प्रोटीन और कम कार्ब वाली डाइट खानी चाहिए. इससे आप जो वजन कम करते हैं उसे बनाए रखते हैं.

जीएम डाइट से होने वाले नुकसान. 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source