Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weight Loss Roti: जब वजन घटाने की बात आती है तो रोटी खानी चाहिए या नहीं का सवाल भी आ जाता है. भारत में वजन कम करने के लिए सबसे पहले चावल खाना बंद किया जाता है. रोटी में कैलोरी व कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत होती है ऐसे में लोग वेट लॉस डाइट में रोटी खाना बंद कर देते हैं. भारतीय खान-पान में रोटी का विशेष महत्व है. अगर आप वजन कम करने के समय रोटी खाना चाहते हैं तो इन रोटियों का सेवन कर सकते हैं. हम यहां पर कुछ हेल्दी रोटी के प्रकार बता रहे हैं. तेजी से वजन कम करने में भी ये रोटियां लाभदायक (Weight Loss With Roti) होती हैं. क्या चावल और रोटी एक साथ खाना हानिकारक है ?
तेजी से वजन घटाने के लिए जौ की रोटी का सेवन भी किया जा सकता है. जौ की रोटी खाने से वजन आसानी से घटता है. गेहूं की तरह ही जौ भी एक अनाज है. बाजार में जौ खरीदकर खुद आटा बनवाना चाहिए. वेट लॉस डाइट में आप जौ की रोटी को जरूर शामिल करें.
मोटापा कम करने के लिए आप चोकर वाली रोटी (Wheat roti with bran) खा सकते हैं. गेहूं की रोटी में सारे पोषक तत्व होते हैं. जरूरत बस इतनी है कि आपको चोकर युक्त रोटी खानी होती है.
चोकर में हाई फाइबर, आयरन, विटामिन बी और कैल्शियम पाया जाता है. तो अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आज से ही चोकर वाली रोटी खाना शुरु कर दें. वजन कम करने के लिए एक दिन में कितनी रोटी और कितना चावल खाना चाहिए.?
अगर आपको चोकर वाली रोटी नहीं पसंद आती है तो आप दूसरे विकल्प के तौर पर मल्टी ग्रेन व चना रोटी को रख सकते हैं. मल्टी ग्रेन में कई तरह के अनाज के साथ चना को मिलाकर कर आटा बनवाया जाता है.
मल्टी ग्रेन आटे के लिए आप ज्वार, बाजरा, मक्का और चना को बराबर मात्रा में मिलाकर बना सकते हैं. यह रोटी हेल्दी होने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करती है. बेसन की रोटी खाने के फायदे और नुकसान.
वजन घटाने के लिए सत्तू की रोटी (Sattu Roti) सबसे अच्छी मानी जाती है. सत्तू का सेवन लगभग हर भारतवासी करता है. खासकर उत्तर-प्रदेश व बिहार में सत्तू का चलन सबसे ज्यादा है. अगर आप भी वजन कम करने के लिए रोटी का सेवन करना चाहते हैं तो आपको सत्तू की रोटी खानी चाहिए.