... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 8, 2020 6:06 PM IST
Weight Loss With Protien: सुबह नाश्ते से लेकर शाम तक इस तरह खाएं प्रोटीन और घटाएं शरीर पर जमा चर्बी
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है, खासकर जब आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों। प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने, भूख को कम करने और कई वजन को कंट्रोल करने वाले हार्मोन को बदलने में मदद करने का काम करता है। प्रोटीन शरीर में तृप्ति के स्तर को बढ़ाता है, जबकि आपके हंगर हार्मोन के स्तर को कम करता है। प्रोटीन अपने उच्च थर्मिक प्रभाव और कई अन्य कारकों के कारण मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जो आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त, प्रोटीन रात के वक्त होने वाली क्रेविंग और स्नैक की इच्छा दोनों पर एक शक्तिशाली प्रभाव डालता है। इसलिए, अगर आप नाश्ते के दौरान पर्याप्त प्रोटीन लेते हैं तो संभावना है कि आपको दिन भर में कम भूख लगेगी और आपके बेवजह का अनहेल्दी चीजें नहीं खानी होंगी।
प्रोटीन न केवल आपको वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि यह मांसपेशियों के नुकसान को होने वाले नुकसान को भी रोकता है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। आपके शरीर में जितनी अधिक मांसपेशियां होंगी फैट के जमा होने की संभावना उतना ही कम होगी। अब, जब आप जान चुके हैं कि आपके शरीर के लिए प्रोटीन कितना जरूरी है, खासकर जब आप पेट के उभार को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम आपको इस पोषक तत्वों के मुख्य स्रोत बताते हैं और आपको उन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। ऐसे कई अमीनो एसिड होते हैं जो शरीर में उत्पन्न होते हैं, जबकि दूसरों को आपके भोजन के साथ सेवन करने की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि शाकाहारियों को उनके लिए उपलब्ध प्रोटीन युक्त आहार स्रोतों की विविधता के बारे में पता होना चाहिए।
सबसे ज्यादा प्रोटीन मीट, चिकन और मछली में पाया जाता है। जो लोग मांसाहारी हैं वे आसानी से उनसे पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं। हम वजन कम करने और पेट की चर्बी को बर्न करने के लिए सबसे अच्छे शाकाहारी प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करते हैं।
लगभग एक कप पकी हुई दाल में 18 ग्राम प्रोटीन होता है। दाल को न केवल तरी के रूप में पिया जा सकता है, बल्कि सलाद और सूप में भी डाला जा सकता है। दाल में धीरे-धीरे पचने वाले कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है और इसे फाइबर के अच्छे स्रोत के रूप में जाना जाता है, जो आपके वजन घटाने की कोशिश के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा इनमें फोलेट, मैंगनीज और आयरन भी होता है, जो सभी को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
चना फलियों की श्रेणी में आता है और इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। एक कप पके या उबले हुए चने में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा ये आयरन, कॉम्पलेक्स कार्ब्स, फाइबर, फोलेट, फास्फोरस, पोटेशियम, मैंगनीज और कई अन्य प्लांट कम्पाउंड का एक बड़ा स्रोत हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
ये ग्लूटन मुक्त अनाज दिन के लिए पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए जाना जाता है। अमरनाथ और क्विनोआ प्रोटीन का पूर्ण स्रोत हैं और कहा जाता है कि यह आपको अधिक समय तक फुल रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
क्या आप जानते हैं कि पालक में उबले हुए अंडे जितना प्रोटीन होता है और वो भी सिर्फ आधी कैलोरी के साथ? कच्चा खाने के बजाय इसे भाप देकर उबाल लें और इसके पोषक मूल्य को अधिकतम कर सकते हैं। उबले हुए पालक विटामिन को बनाए रखने में मदद करते हैं, कैल्शियम के अवशोषण में मदद करते हैं और सूजन को दूर कर सकते हैं।
बादाम, प्राकृतिक रूप से वजन घटाने की प्राकृतिक गोलियां हैं। रोजाना बस कुछ बादाम का सेवन करने से प्रभावी रूप से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। जर्नल ऑफ द इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जिम जाने से ठीक पहले आप बादाम खा सकते हैं क्योंकि ये एमिनो एसिड एल-आर्जिनिन से भरपूर होते हैं, जो वर्कआउट के दौरान अधिक फैट और कार्ब्स को बर्न करने में मदद करते हैं।
पनीर कैलोरी और फैट में बहुत कम होते है, और प्रोटीन में उच्च। इसके अलावा, यह कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन, और कई अन्य पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है जो स्वस्थ तरीके से वजन कम करने के लिए आवश्यक है।
ब्रोकोली एक सुपर-हेल्दी सब्जी है, जो विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन के और फाइबर से भरी होती है, ये सभी वजन घटाने के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं। आप इसे उबालें, भाप देकर या इसे बेक कर खा सकते हैं, जो आपके वजन घटाने के लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकती है।
सुनिश्चित करें कि आप इन शाकाहारी उच्च प्रोटीन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें, जो आपको स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद करेंगे। सुनिश्चित करें कि आप व्यायाम और एक फिट जीवन शैली के साथ इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें।