लौकी से बनी ये डिश हफ्तेभर में घटाएगी 5kg वजन, जानें क्या है ये सीक्रेट रेसिपी

अक्सर लोग वजन घटाने के लिए जिम जाते हैं, हैवी मशीनों का सहारा लेते हैं, कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स यूज़ करते हैं और खाना पीना छोड़ देते हैं। जबकि शरीर को इतना कष्ट देने के बजाय आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 22, 2020 11:46 AM IST

पतले या अंडरवेट लोगों के लिए वजन बढ़ाना उतना कठिन काम नहीं है कि जितना कि ओवरवेट लोगों के लिए वजन कम करना। मोटापा आपकी पर्सनेलिटी को तो खराब करता ही है साथ ही आपको कई गंभीर रोगों के मुंह में भी धकेलता है। वेट लॉस करना तक एक बड़ी चुनौती बन जाता है जब आपको इसका सही तरीका पता न हो। अक्सर लोग वजन घटाने के लिए जिम जाते हैं, हैवी मशीनों का सहारा लेते हैं, कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स यूज़ करते हैं और खाना पीना छोड़ देते हैं। जबकि शरीर को इतना कष्ट देने के बजाय आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। आज हम आपको लौकी की मदद से वजन करने का सीक्रेट बता रहे हैं। यह एक ऐसी सब्जी है तो आपको बहुत आसानी से बाजार में मिल जाएगी। यह सब्जी वजन घटाने के साथ ही आंतों को साफ रखती है और पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाती है। तो आइए जानते हैं वजन घटाने में कैसे फायदा करती है लौकी—

Lauki juice

तेजी से वजन घटाती है लौकी की ये रेसिपी

लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसमें कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जिनकी हमारे शरीर को जरूरत होती है। लौकी में विटामिन बी, आयरन, विटामिन ए, मिनरल और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लौकी से वजन घटाने की रेसेपी बहुत ही आसान है। इसके लिए आप एक मीडियम साइज की लौकी लें और इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट दें। अब एक गहरा बर्तन या कुकर लें और इसमें लौकी को डालकर अंदाजे से करीब 2 ग्लास पानी डाल दें। इसमें स्वादानुसार नमक, एक छोटी हरी मिर्च, थोड़ी सी हींग, 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी और छोटी चम्मच जीरा डाल दें। अब 1 सीटी आने तक इसे पकने दें। अगर पतेली में रखा है तो जब तक यह गल न जाए गैस बंद न करें। अब इसे ठंडा करने के बाद खा लें। आप इस रेसिपी को नाश्ते और डिनर में कभी भी ट्राई कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको हफ्तेभर में अपने अंदर फर्क दिखेगा। जिन लोगों ने इस रेसिपी को अपनाया है उनका दावा है कि इस डिश के सेवन से उनका हफ्तेभर में 5 किलो तक वजन ​कम हुआ है। यह आपको हेल्दी रखने के साथ ही एक्स्ट्रा कैलोरी को भी बर्न करता है।

लौकी के सेवन के अन्य फायदे

1. लौकी में फाइबर और पानी प्रचुर मात्रा में होता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और बॉडी हाइड्रेट रहती है। लौकी का जूस पीना भी कई मायनो में फायदेमंद होता है।

Bottle gourd juice

2. लौकी का सेवन चेहरे पर ग्लो के लिए भी जाना जाता है। लौकी का जूस पीने से चेहरे पर चमक आती है। लौकी के रस को बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी काफी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। आप लौकी के 1 टुकड़े से चेहरे की मसाज भी कर सकते हैं।

3. डायबिटीज रोगियों के लिए लौकी किसी वरदान से कम नहीं है। सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल होती है।

4. जिन लोगों को कब्ज या गैस जैसी पेट की समस्याएं होती हैं उनके लिए भी लौकी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लौकी में कई तरह तमाम तरह के विटामिन के साथ ही प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम पाया जाता है। यह शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं।