... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 25, 2020 4:20 PM IST
Thin people can eat whatever they want: This is wrong.
Weight Loss Tips: क्या आप वजन कम करने (Weight Loss) की कोशिश कर रहे हैं. अगर हां और आपका सवाल है कि क्या वजन घटाने की डाइट में शराब का सेवन कर सकते हैं.? तो इस सवाल का जवाब हम यहां पर दे रहे हैं. वेट लॉस डाइट प्लान (Weight Loss Diet Plan) में खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ चुनने में विशेष सावधानी की जरूरत होती है. वजन घटाने के लिए कार्बोहाइड्रेट और चीनी वाले खाद्य पदार्थ का सेवन कम किया जाता है. इसके अलावा अगर आप शराब का सेवन (Weight Loss With Alcohol) करते हैं, तो उसमें भी आपको जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए. शराब का जरूरत से अधिक सेवन हमेशा नुकसान पहुंचाने वाला होता है.
वजन कम करने की प्रक्रिया में भी शराब के सेवन पर रोक लगाने की जरूरत होती है. कुछ डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वेट लॉस डाइट प्लान लेने वाले भी सप्ताह में एक बार अल्कोहल का सेवन कर सकते हैं. अभी तो वेट लॉस के लिए बेस्ट कीटो डाइट प्लान माना जाता है.
सवाल यह है कि वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet) के साथ कितनी मात्रा में शराब पीनी चाहिए.? वजन घटाने के लिए शराब का कौन सा प्रकार ज्यादा फायदेमंद (Alcohol benefits in weight loss) होता है.? वजन कम करने के लिए कौन सी शराब नहीं पीनी चाहिए.? इन सवालों के जबाव भी बहुत जरूरी होते हैं. आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए शराब पीने में कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.
मोटापा घटाने के लिए ऐसे पेय पदार्थ पीना चाहिए जो कैलोरी काउंट कम करते हैं. आप वेट लॉस डाइट प्लान के साथ शराब में सोडा, टॉनिक वॉटर या सिरप मिलाने की जगह स्प्रिट का उपयोग करें.
जल्दी वजन कम करने के लिए आपको वाइन या बीयर की जगह व्हिस्की, जिन या रम का सेवन करना चाहिए. वजन घटाने में व्हिस्की, जिन या रम के फायदे बीयर और वाइन की तुलना में ज्यादा हैं. लंबी उम्र के लिए एक दिन में इतनी कॉफी और इतनी शराब फायदेमंद.
अगर आप वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं तो आपको कॉकटेल नहीं पीना चाहिए. कॉकटेल में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो वेट लॉस की जगह वेट गेन करता है. किसी भी शराब में क्रैनबेरी जूस या कोक मिलाने से कैलोरी काउंट बढ़ जाता है. शराब के साथ किसी भी तरह के जूस के सेवन से बचना चाहिए. शराब पीने के बाद दूध ही नहीं इन 4 चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए.
जब आप वजन घटाने के लिए डाइट प्लान अपना रहे हों तो बीयर से दूर रहें. बीयर पीने से मोटापा तेजी से बढ़ता है. बीयर में कैलोरी काउंट सबसे ज्यादा होता है. जब आप वेट लॉस डाइट प्लान फॉलो कर रहे हों तो बीयर का सेवन न करें.
सबसे पहली बात तो यह है कि शराब का सेवन कभी भी फायदेमंद नहीं होता है. अगर आप शराब का सेवन नहीं करते हैं तो इससे दूर रहें. ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप अगर पीते हैं तो तुरंत छोड़ दें.
आपको हमेशा शराब का सेवन मॉडरेशन में करना चाहिए. रम का सेवन स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. लेकिन रम का सेवन भी एक दिन में 30 मिलीलीटर से 60 मिलीलीटर ही फायदेमंद होता है. इन 5 कारणों से अल्कोहल बढ़ा सकता है आपका वज़न.