वजन नहीं हो रहा कम, तो सूप क्यों नहीं पीते ?

शोधकर्ताओं का कहना है कि डॉक्टर्स की निगरानी में सूप और शेक पीकर 800 कैलोरी आहार प्रतिदिन लेते हैं तो केवल चार महीनों में दस प्रतिशत तक वजन कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 19, 2018 4:16 PM IST

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वो हर दिन सूप पीना शुरू कर दें। इससे बहुत तेजी से आपके वजन में कमी आने लगेगी। कुछ लोगों को सूप और शेक बिल्कुल पसंद नहीं होता, पर यदि आप मोटे हैं, तो सूप और शेक जरूर पिएं। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने यह दावा किया है कि सूप और शेक वजन कम करने में काफी मदद करते हैं।

दरअसल, सूप में कैलोरी की मात्रा अधिक नहीं होती इसलिए इसे पीने से वजन नहीं बढ़ता। शोधकर्ताओं का कहना है कि कम कैलोरी का तरल आहार वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है। आपको जब भी लगे कि आपका वजन बढ़ रहा है, तो तुरंत कम कैलोरी का तरल आहार लेना शुरू कर दीजिए। शोधकर्ताओं का कहना है कि डॉक्टर्स की निगरानी में सूप और शेक पीकर 800 कैलोरी आहार प्रतिदिन लेते हैं तो केवल चार महीनों में दस प्रतिशत तक वजन कम कर सकते हैं। लगातार यह आहार लेने से वजन 69 प्रतिशत तक वजन कम हो जाए तो यह आहार रोक दें।

वजन कम होने पर आप कई तरह के रोगों से भी बचे रहते हैं। कई तरह के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जैसे इससे दिल की उम्र (रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और धूम्रपान जैसे जोखिम कारकों पर आधारित गणना) पांच साल बढ़ जाती है। दिल का दौरा और स्ट्रोक के होने का खतरा कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: वजन हो जाएगा कम, जब डायटिंग की बजाय अपनाएंगी ये फॉर्मूला

इस अध्ययन में डेनमार्क के ऑस्टियोआर्थराइटिस के 153 रोगी शामिल थे, जिन्होंने 16 सप्ताह तक कम कैलोरी तरल आहार के माध्यम से अपने शरीर के वजन का लगभग 13 प्रतिशत कम किया। इस भोजन को तीन साल तक जारी रखा। तीन वर्षों के बाद तक 106 रोगियों ने 69 प्रतिशत तक वजन को कम किया। सभी रोगियों ने पाया कि वजन घटाने से उनके जोड़ों में दर्द कम हो गया है और उनके सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में औसत दस बिंदु की गिरावट आई है। कोपेनहेगन के प्रोफेसर हेनिंग ब्लिडल ने कहा, ‘ये परिणाम इस धारणा को चुनौती देते हैं कि लंबे समय तक वजन कम होना अनिवार्य है। हमें ऑस्टियोआर्थराइटिस का उपचार करने के लिए पहले रोगी का वजन घटाना चाहिए।’

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source