
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 18, 2019 6:47 PM IST
मोटापा कम करते हैं शरीर के ये एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स। © Shutterstock.
मोटापा से आज हर तीसरा इंसान परेशान है। मोटापा कई बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। मोटापा कम करने के लिए लोग डाइटिंग, जिमिंग और वर्कआउट और न जाने क्या-क्या उपाय आजमाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर में ही कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं ? इन्हें एक्यूप्रेशर प्वाइंट कहते हैं। इन प्वाइंट्स को दबाने से मोटापा तेजी से कम होता है। बढ़ती तोंद को कंट्रोल में लाने के लिए तुरंत फॉलो करें ये टिप्स...
एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स शरीर में कई जगह होते हैं। शरीर के कुछ प्वाइंट्स को दबाने से मोटापा तेजी से कम होता है। वजन घटाने के लिए इन एक्यूप्रेशर टेक्नीक के जरिए आपको शरीर के कुछ प्वॉइंट्स पर दबाव डालना पड़ता है, जिससे मोटापा कम होने लगता है। ये भूख भी कंट्रोल करते हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। जानें, उन एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स के बारे में जो वजन कम करने में मदद करते हैं।
वेट लॉस टिप्स: ये हैं वे विटामिन सी से भरपूर फल, जिन्हें खाने से वजन होता है कम
मोटापा कम करने के लिए ईयर केनाल के सामने मौजूद मांसल फ्लैप हिस्से को अपनी उंगलियों की मदद से लगभग 3 मिनट तक दबाएं। रोजाना इस प्वाइंट को दबाने से आपकी भूख कंट्रोल रहेगी। आप ओवरइंटिग से बचेंगे। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी।
पैरों के टखने की हड्डी के पीछे की तरफ जहां हड्डी खत्म होती है, वहां अपनी उंगुली और अंगूठे की मदद से लगातार 1 मिनट तक दबाएं। ऐसा रोज 1 बार जरूर करें। इस प्वाइंट को दबाने से डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है, जो कि वजन कंट्रोल करता है।
हाथों का एक्यूप्रेशर प्वाइंट दबाने से मोटापा तेजी से कम होता है। © Shutterstock.
वेट लॉस टिप्स : तेजी से वजन करना है कम, तो हर दिन फॉलो करें ये ईजी टिप्स
इन प्वाइंट्स को दबाने से मोटापा तेजी से कम होगा। इसके लिए दोनों हथेलियों में अंगूठे के पास वाले हिस्से पर 2 मिनट तक प्रेशर दें। ऐसा ही पैरों के एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स के साथ भी कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए यह बहुत ही मददगार होते हैं।
तेजी से मोटापा कम करने के लिए नाभि के निचले हिस्से पर दो-दो उंगुलियों से प्रेशर दें। इसके बाद अपनी एक उंगुली की मदद से पिंडली की हड्डी को लगातार 1 मिनट तक दबाकर रखें। इस प्वाइंट को दबाने से डाइजेशन सिस्टम सुधरता है और मोटापा घटाने में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए कोहनी के जोड़ से अंदर की क्रीज की ओर उंगलियों को ले जाएं। इसके बाद यहां मौजूद एक्यूप्रेशर प्वाइंट पर दूसरे हाथ के अंगूठे से दबाव बनाएं। इसे 5 मिनट तक ऐसे ही दबाकर रखें। ऐसे ही दूसरे हाथ की कोहनी के साथ भी करें।