Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वेट लॉस के वो टिप्स जो बिना डाइट प्लान व एक्सरसाइज के वजन घटाते हैं

कई बार लोगों का वजन कम ही नहीं होता है. अगर आपका भी वेट लॉस नहीं हो रहा है, तो इन वेट लॉस टिप्स को जरूर आजमाना चाहिए. आपको बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है. वजन घटाने के लिए लाइफ स्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करना है.

वेट लॉस के वो टिप्स जो बिना डाइट प्लान व एक्सरसाइज के वजन घटाते हैं
वेट लॉस टिप्स जो बिना डाइट प्लान व एक्सरसाइज वजन घटाते हैं | Weight loss tips that reduce weight without diet plan and exercise

Written by akhilesh dwivedi |Updated : February 9, 2020 4:50 PM IST

वेट लॉस टिप्स (Weight loss tips) में डाइट प्लान और एक्सरसाइज टिप्स सबसे ज्यादा बताए जाते हैं. वजन कम करने के लिए कुछ आसान उपाय भी हैं. वजन घटाने या वेट लॉस टिप्स में सबसे ज्यादा डाइट प्लान के बारे में सर्च किया जाता है. वजन कम करने के लिए दूसरा सबसे बेहतर तरीका एक्सरसाइज करना बताया जाता है. दोनों ही काम ऐसे हैं जो हर कोई नहीं कर पाता है. अगर आप भी अपना वजन कम करने में नाकाम हो चुके हैं, तो कुछ वेट लॉस टिप्स (Best Weight loss tips) ऐसे भी हैं जो बिना एक्सरसाइज और डाइट प्लान के वजन घटाने में मददगार हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं वजन घटाने के वो टिप्स जो बिना एक्सरसाइज व डाइट प्लान के आपका वजन कम करते हैं..

Weight loss tips

डेली डाइट में साबुत अनाज शामिल करें

जी हां, अगर आप मोटापा के शिकार हो चुके हैं, तो आपको अपनी डाइट में साबूत अनाज को शामिल करना चाहिए. साबूत अनाज में आप चना, मूंग, जौ जैसे फूड को शामिल कर सकते हैं.

Also Read

More News

हेल्दी डाइट में साबुत अनाज का विशेष महत्व है. आप नियमित तौर पर साबुत अनाज शामिल करके अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं.

मन को करें तैयार

कुछ लोग अपनी आदत से ही आलसी होते हैं. उनके चलने और उठने-बैठने में आप आलस की झलक देख सकते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आपको इस आदत को बदलना होगा. इसके लिए आपको अपने मन को तैयार करना है. हमेशा एक्टिव रहें और अपना वेट लॉस आसन करें.

डेली डाइट पर ध्यान दें

हम अक्सर हर रोज जो मिलता है खाते जाते हैं. लेकिन हमारी यही आदत बाद में मोटापा का कारण बनती है. वजन कम करने के लिए अपने खाने पर ध्यान देने की जरूरत होती है.

खाने में आपको सिर्फ 3 चीजों पर ध्यान देने की जरूरत होती है. फैट, शुगर और नमक इन तीन चीजों को डेली डाइट में नियंत्रित करके आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं.

पानी और तरल पदार्थ

ज्यादातर लोग मोटापा के शिकार इसी वजह से होते हैं कि वो पानी और तरल पदार्थ का सेवन कम करते हैं. ऐसे में जब आप वेट लॉस करने की सोच रहे हों तो सिर्फ खाने पर नहीं पीने पर भी ध्यान दें.

आपको पूरे दिन में कम से कम 10 से 12 ग्लास पानी पीना है. इसके अलावा आप तरल पदार्थों को अपने डेली डाइट में जगह दें. तरल पदार्थों में फल और सब्जियों के जूस को शामिल करें.

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितनी रोटी और कितना चावल खाना चाहिए.

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

2 महीनों में वजन कम करने के लिए ये हैं सबसे आसान उपाय, जानें स्टेप बाई स्टेप.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या चावल खाने से बढ़ता है मोटापा ? जानिए चावल से जुड़े ये 8 मिथक.

About the Author

... Read More