Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Weight Loss : मेडिटेशन, एक्सरसाइज, घर के काम के साथ ये 3 चीजें भी करेंगे तो वजन होगा तेजी से कम

अगर आप वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें, इससे आपका वजन जल्दी कम होने लगेगा।

Weight Loss : मेडिटेशन, एक्सरसाइज, घर के काम के साथ ये 3 चीजें भी करेंगे तो वजन होगा तेजी से कम
Weight gain from young to middle adulthood was associated with increased risk of mortality, compared with participants who remained at normal weight. © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : October 17, 2019 11:32 AM IST

स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में कई हफ्ते और महीने लग जाते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप वजन कम करने के बारे में सोचना ही बंद कर दें। वजन घटाना मुश्किल जरूर होता है, लेकिन अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करने के अलावा कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको वजन घटाने (Weight Loss tips) में मदद मिलेगी। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान (how to loose weight) जरूर रखें।

हर दिन थोड़ी देर करें मेडिटेशन

जब आप वजन कम करने की सोच रहे हो तो थोड़ा समय खुद को शांत रखने के लिए व्यतीत करना चाहिए। शांत करने के लिए मेडिटेशन (meditation reduces weight) करने से कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन कम करता है, जिससे तनाव होने की संभावना कम होती है, क्योंकि तनाव के कारण आपको फैटी, मीठा, चटपटा खाने का मन करता है, जिसकी वजह से वजनबढ़ता है।

एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट

अगर आप सिर्फ एक्सरसाइज करते हैं तो इससे वजन कम (Weight Loss tips) होने की संभावना कम होती है। एक्सरसाइज करने से आपके मसल्स बनते हैं, कैलोरी कम होती है लेकिन वजन नहीं घटता या बहुत कम घटता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो सिर्फ एक्सरसाइज पर निर्भर ना रहें। एक्सरसाइज के साथ आहार भी जरूरी होता है।

Also Read

More News

वेट लॉस टिप्स : तेजी से वजन करना है कम, तो हर दिन फॉलो करें ये ईजी टिप्स

धूप में रहें

वजन कम करने के लिए थोड़ी देर धूप में रहना भी जरूरी होता है। पूरे दिन एयर कंडीशरनर में रहने की बजाय थोड़ी देर सूरज की रोशनी में बाहर जाएं ताकि आपको पसीना आए और आपके शरीर से थोड़ा फैट कम हो। सूरज की रोशनी से मतलब दोपहर के समय से नहीं है बल्कि सुबह के समय धूप में जाने से है। एक स्टडी के मुताबिक, सूरज की रोशनी का शरीर के वजन कम करने और भूख कम करने में संबंध होता है।

घर की सफाई करें खुद

झाड़ू लगाना, पोछा लगाना यह सब एक्सरसाइज है। ऐसा करने से आपके शरीर से कई कैलोरी कम होती हैं। 15 मिनट झाड़ू लगाने से आपके शरीर से कम से कम 25 कैलोरी कम होती है। आप सफाई करने के साथ अपने शरीर से कई कैलोरी कम कर सकते हैं। इससे आपके घर का काम भी हो जाएगा और आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी स्नैक्स का सेवन

वजन कम करने के लिए अच्छा है कि आप उस तरह के स्नैक्स का सेवन करें, जिससे आपको ताकत तो मिले ही साथ ही आपका वजन भी ना बढ़े। इसके लिए आप अपने बैग में सूखे मेवे रखें साथ ही ताजा सब्जियों और फलों का सेवन करें। यह वजन कम करने में सहायक होते हैं।

About the Author

... Read More