वेट लॉस टिप्स : खाने-पीने की इन 5 आदतों में करके बदलाव, वजन चुटकी में करें कम

नींबू के रस में वजन घटाने के आयुर्वेदिक गुण मौजूद होते हैं। नींबू वजन कम करने में काफी मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 15, 2019 8:52 AM IST

क्या आप वजन कम करने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं, तो जान लें आप खुद अपने शरीर के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे आपका वजन तो कम नहीं होगा, बल्कि आपको कई अन्य साइट एफेक्ट जरूर नजर आने लगेंगे। ऐसे में बेहतर है कि आप मोटापा घटाने के लिए किसी भी तरह की दवाओं पर निर्भर ना रहें। आप आसान से कुछ घरेलू उपायों को नियमित रूप से फॉलो करें, तो वजन एक से तीन महीने के अंदर कम हो जाएगा। तो देर किस बात की, जानें कौन से हैं वो ईजी होम रेमडीज...

वेट लॉस टिप्स: आजमाकर देखें ये 5 टिप्स, चुटकियों में होगा वजन कम

चीनी से दूरी

यदि आप चाहते हैं कि आपका वजन एक से दो महीने में कम होने लगे, तो चीनी और मीठी चीजों से दूरी बना लें। आप चाहें तो इसके बदले स्‍टेविया जड़ी बूटी का उपयोग करें। चीनी की जगह इसका यूज करना सेहत के लिए अच्छा होगा। इसे आप अपने गार्डन में भी उगा सकते हैं। यह एक शून्य कैलोरी स्वीटनर है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।

नींबू-शहद 

नींबू के रस में वजन घटाने के आयुर्वेदिक गुण मौजूद होते हैं। नींबू वजन कम करने में काफी मदद करती है। इसे सुबह खाली पेट एक चम्मच नींबू के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर हल्के गर्म पानी के साथ पिएं। ऐसा करने से वजन तेजी से घटता है।

वेट लॉस टिप्स: डायटिंग नहीं, इस एक चीज को करने से होगा वजन कम

खाते वक्त पानी ना पिएं

गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में खूब पानी पीना चाहिए। पानी कई रोगों को दूर भगाने का रामबाण इलाज है। कुछ लोगों की बहुत गलत आदत होती है कि जब वो खाना खाते हैं, तो बीच-बीच में पानी भी पीते रहते हैं। इससे भी वजन बढ़ता है। इसका सीधा असर पाचन शक्ति पर होता है, इसलिए पानी हमेशा खाना खाने से एक घंटा पहले या खाना खाने के एक घंटे बाद ही पिएं।

प्‍याज और लहसुन भोजन में करें शामिल

जो लोग खेतों में काम करते हैं या मजदूर काफी दुबले-पतले होते हैं। उनका पेट बिल्‍कुल भी नहीं निकला होता है। ऐसा प्‍याज, लहसुन और हरी मिर्च के सेवन के कारण होता है। आपने देखा होगा कि उनके खाने में प्याज जरूर होता है। अगर आप भी इन तीनों चीजों का सेवन कच्‍चा या चटनी के रूप में करें, तो मोटापा कम होगा और चर्बी भी गायब हो जाएगी।

कम खाएं

कुछ लोग ओवर-ईटिंग करते हैं। इससे बचें। कम खाने से वजन कम होगा। हां, बिल्कुल ही खाना ना छोड़ दें। अगर आप दिन में 10 रोटियां खाते हैं तो पहले हफ्ते में 10 प्रतिशत की कमी करें और लगभग 9 रोटियां खाएं। फिर ऐसे ही लगातार अपने भोजन में हर हफ्ते में 10 प्रतिशत तक कटौती करना शुरू करें।

वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने में काम आएंगे ये टिप्स, रोज करें फॉलो

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source