Weight loss tips : बेल का शरबत पिएं, गर्मी में तेजी से कम होगा आपका वजन

बेल के शरबत में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने के साथ ही कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करते हैं। बेल का शरबत पीना उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, जो अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 11, 2019 5:48 PM IST

वजन कम करने के लिए महीनों से प्रयासरस हैं, तो अब बेल का शरबत (Bael juice) पीना शुरू कर दें। बेल के शरबत में मौजूद पोषक तत्व वजन कम करने में काफी फायदेमंद होते है। इस गर्मी के मौसम में अन्य मौसमी फलों की तरह बेल भी खूब बिकता है। इसे पीने से गर्मियों में ना सिर्फ आपको शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है, बल्कि आप वजन भी कम कर सकते हैं। इस गर्मी के मौसम में आप जानें कैसे बेल का शरबत (Bael juice) वजन कम करने में सहायक होता है...

कई होते हैं पोषक तत्व

बेल और इससे बने शरबत में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, विटामिन सी और फाइबर जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं, जो कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करते हैं। बेल का शरबत पीना उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, जो अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसके नियमित सेवन से आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। वजन कम करना चाहते हैं, तो खासकर गर्मी के मौसम में बेल के शरबत को अपनी डाइट में शामिल करें। गर्मियों में हर दिन 1 गिलास शरबत पीने से आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसे पीने से कब्ज की भी समस्या नहीं दूर होती है।

गर्मी में बचना है लू, डिहाइड्रेशन और दस्त से, तो पिएं बेल का शरबत, जानें इसके सेहत लाभ

बॉडी का वाटरवेट होता है कम

वर्कआउट करते हैं, तो इसे करने के बाद आप हो सकता है सिर्फ पानी या ग्लूकॉन डी पी लेते हों। आपको एक अच्छा एनर्जी ड्रिंक पीना चाहिए और बेल का शरबत इसका एक बेहतरीन विकल्प है। यह प्राकृतिक है और इसे पीने से पेट फूलने की समस्या दूर होती है। शरीर में वॉटर वेट को भी कम करने में मदद मिलती है। यह प्राकृतिक रूप से मीठा होता है, तो इसमें ऊपर से चीनी मिलाने की जरूरत नहीं है। एक गिलास यानी 250 एमएल बेल का शरबत में 140 से 150 कैलोरी होती है।

कैसे करता है गर्मी में वजन कम ?

कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि अच्छी मात्रा में रोजाना फाइबर का सेवन करने से बेली फैट घटाने में मदद मिलती है। दरअसल, इस फल में सबसे ज्यादा फाइबर होता है। फाइबर के अधिक सेवन से आप कब्ज की समस्या से बचे रहते हैं, जिससे पेट साफ रहता है। और बेल का शरबत पीने से देर तक पेट भरा हुआ रहता है। पेट भरा होने का अहसास होने से आप ओवरईटिंग से बच रहते हैं। ऐसे में जिनका वजन अधिक है, वो लोग जरूर बेल का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source