जिनका भी वजन अधिक है, वह खुद को स्लिम एंड ट्रिम दिखाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। कई तरह के नए-नए फंडे अपनाते हैं। कई बार ये फंडे किसी के शरीर पर असर कर जाते हैं, तो कई बार कुछ लोगों को निराशा हाथ लगती है। डाइटिंग, जिमिंग, वर्कआउट तो आप बेशक करते रहें, लेकिन एक-दो व्यायाम ऐसे हैं, जिन्हें आपको जरूर अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए। जानें, मोटापा कम करने वाले उन दो आसान से व्यायामों के बारे में।
इसे दंडक भी कहते हैं। इसमें बिना किसी सहारे के खड़े होकर बैठना होता है। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चर्बी भी कम होती है।
जांघों के आस-पास जमी अतिरिक्त चर्बी को आप कम कर सकते हैं।
उठक-बैठक पेट के आसपास की चर्बी को कम करने के साथ ही कुछ ही दिनों में ओवरऑल शरीर का वजन कम करता है।
You may like to read
शुरुआत में सिर्फ 5 दंडक ही लगाएं। आपको कोई समस्या नहीं हुई तो इनकी संख्या दोगुना कर दें।
एक सप्ताह तक ऐसे ही करें फिर तीन गुना इनकी संख्या बढ़ा दें। दंडक के समय बैलेंस पर नियंत्रण रखना बहुज जरूरी है।
जोर-जोर से हंसने को भी हेल्दी रहने के लिए बहुत ही अच्छा व्यायाम माना गया है। लगातार जोर-जोर हंसने से भी आप वजन कम कर सकते हैं।
हंसना भी एक कला है। व्यायाम करते हुए आपको हंसना है तो आपको खुली हवा में ठहाके लगाने होंगे। इसके लिए आपको सीधे खड़े होकर दोनों पैरों को खोलकर जोर से सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर हवा में ले जाना है।
ग्रुप में भी हंस सकते हैं। आपको यह सोचकर नहीं हंसना कि आप व्यायाम कर रहे हैं बल्कि यह सोचें कि आप बुहत खुश हैं, इसलिए हंस रहे हैं। सेहतमंद रहने और वजन कम करने का यह आसान तरीका है। सकारात्मक सोच के साथ आपको जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से भी चर्बी कम होती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.