
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 23, 2020 5:35 PM IST
वजन घटेगा बहुत तेजी से बस फॉलो करें ये टिप्स।
आजकल की बेतरतीब जीवनशैली, लगातार एक ही जगह बैठ कर काम करते रहना, शारीरिक सक्रियता में कमी, उल्टा-सीधा खाना, एक्सरसाइज में कमी, ये कई वजहें हैं जो वजन बढ़ाने का काम करती हैं। वजन एक बार बढ़ जाए, तो वापस दुबला हो पाना मुश्किल काम होता है। जब आप वजन कम करने के तरीकों को अपनाने में देरी करते हैं, तो फिर जल्दी वजन घटता भी नहीं है। यदि आपको भी लग रहा है कि आपका वजन बढ़ रहा है, तो अभी से ही उस पर काम (Weight loss Tips in hindi) करना शुरू कर दें।
2 सप्ताह में तेजी से वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय
वजन कम करना है, तो किसी डाइटिशियन से सलाह लें। आपको अपने भोजन में किन चीजों को शामिल करना है, इसके लिए आपको डाइटिशियन से राय लेनी होगी। किसी के कहने पर डाइट चार्ट ना बनाएं। कैलोरी इनटेक, जंक फूड कम कर दें। फल, सब्जी, लो फैट युक्त डेयरी प्रोडक्ट्स, लीन मीट, मछली और नट्स खूब खाएं। इनमें प्रोटीन होता है, जो वजन को मेंटेन रखने के लिए जरूरी है।
अधिकतर लोग सोचते हैं कि नाश्ता हेवी करने से वजन बढ़ने लगता है, पर ऐसा नहीं है। यदि आप सुबह में खाली पेट रहेंगे, तो दिन के समय आपको तेज भूख लगेगी। इससे आपके सामने जो भी चीजें आएंगी, उसे पेट भर कर खा लेंगे। वजन घटाने के लिए नाश्ता करना सबसे जरूरी है।
डिब्बा बंद लिक्विड में हाई कैलोरी होती है, जो वजन कम नहीं होने देती। ऐसे में जूस, सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक्स, कॉफी, अल्कोहल जैसी चीजों का सेवन कम से कम करें। इसके साथ ही मैदे से बने कुकीज, मिठाई, चॉकलेट्स, कैंडीज, पेस्ट्री, केक आदि चीजों से भी कुछ महीने के लिए दूरी बना लें, क्योंकि इनमें कैलोरी अधिक होती है।
7 दिन में 10 किलो वजन घटाने के लिए करना है बस ये 3 उपाय
पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड तो रहता ही है, साथ ही इससे वजन भी कम होता है। पानी पीने से शरीर में उस ऊर्जा या कैलोरी की मात्रा बढ़ती है, जो शरीर में मौजूद फैट को बर्न करता है। पानी पिएंगे तो देर तक पेट भरा रहेगा, इससे वजन नहीं बढ़ेगा।
कुछ लोग एक ही बार में अधिक खा लेते हैं, तो कुछ लोग सारा दिन कुछ ना कुछ खाते ही रहते हैं। यदि आपको अपना वजन कम करना है, तो ओवरईटिंग से बचना होगा। जितने भोजन में भूख शांत हो, उतना ही खाएं। उन स्नैक्स को शामिल करें, जो पेट को भरा रखने के साथ ही पौष्टिक भी हो। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स, फल, पॉपकॉर्न, नट्स हेल्दी स्नैक्स होते हैं।