Weight Loss Tips : मोटापा जल्दी से घटाना है, तो इन 5 बातों को फॉलो करें

वजन काफी बढ़ता जा रहा है, तो इन तरीकों को ट्राई करें। ये वजन कम करने के कुछ ऐसे आसान उपाय हैं, जो बढ़े हुए वजन को एक महीने में ही कम कर देंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 11, 2019 12:47 PM IST

मोटापा से आज अधिकतर लोग परेशान हैं। रात-दिन तमाम तरह के तरीके अपनाने के बावजूद भी वजन कम नहीं होता तो निराशा होती ही है। मोटापा कई प्रकार की समस्याओं को जन्म देता है। इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो आप आगे चलकर कई गंभीर रोगों की चपेट में आ सकती हैं। यदि आप अपना वजन कम करने के लिए सार तरीके आजमा चुकी हैं, तो अब इन तरीकों को ट्राई (Weight Loss Tips) करके जरूर देखें। इन्हें अपनाकर आप अपने बढ़े हुए वजन तथा मोटापे को सिर्फ एक महीने में ही कंट्रोल करके स्लिम एंड ट्रिम फिगर पा लेंगी। जानें, क्या हैं वे उपाय (Weight Loss Tips)

मोटापा घटाने के पांच उपाय

1- सबसे पहली अपने खाने-पीने का समय सही करें। देर रात खाती हैं, तो इस आदत (Avoid eating late night to loose weight) को तुरंत ही छोड़ दें। इससे भी शरीर में फैट जमा होने लगते हैं और आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। रात का भोजन 7 से 8 बजे के बीच कर लें। इस समय पाचन तंत्र बहुत तेजी से गति कर रहा होता है। इसके बाद खाना जल्दी नहीं पच पाता है।

2- यदि आपको अपने मोटापे को कम करना है तो सुबह सबसे पहले आप खाली पेट पानी पिएं। इसके बाद आप नाश्ता करें। सुबह के समय किए जाने वाले ये दोनों कार्य आपके मोटापे को कम करते हैं और शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं।

3- गर्म पानी का सेवन भी सेहत (Drink lukewarm water to reduces weight) के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से हमें कई लाभ मिलते हैं लेकिन जब आप भोजन कर लें तो गर्म पानी का सेवन अवश्य करें। असल में यह भोजन की वसा को आपके पेट में जमने नहीं देता है। इस कारण आपका मोटापा बढ़ता नहीं है।

4- अजवायन गुणों का खजाना है। यह कई शारीरिक समस्याओं से भी राहत देता है। इसे पानी में डालकर उबाल लें। यह पानी ठंडा या हल्का गुनगुना होने पर रोज पिएं। यह मोटापे को कम करने में बहुत उपयोगी होता है। आप चाहें तो रात में भी पानी में कुछ मात्रा अजवायन की लेकर भिगो दें। जब आप सुबह उठें तो इस पानी को छान कर पिएं। ऐसा करने से आपका मोटापा बढ़ता नहीं है।

5- यदि मोटापे से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो बेड से जरा जल्दी उठने की हिम्मत जुटाएं। आलस से बचें और सुबह हर दिन आधे घंटे की सैर पर निकलें। इससे आपके शरीर में मोटापा नहीं बढ़ता है। आप स्लिम बनी रहती हैं। यदि इन टिप्स को प्रतिदिन अपनाती हैं तो आपका मोटापा एक महीने के अंदर ही कम होने लगेगा।

वजन कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं

रेसिपी जो वजन करते हैं कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source