
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 21, 2019 5:09 PM IST
वजन कम कर देंगे ये शाकाहारी फूड्स, जरूर करें सेवन। © Shutterstock
आज लोग इतने व्यस्त हैं कि ना तो अपने खानपान पर ध्यान है और ना ही अपने रहन-सहन का ख्याल है। इस बिजी लाइफ और भागती-दौड़ती जिंदगी में हर किसी के पास समय का अभाव है। नतीजा, सौ तरह की बीमारियां, मोटापा आदि से परेशान रहना। हर किसी के पास 24 घंटे ही हैं, फिर भी क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग व्यस्त लाइफ में भी फिट और हेल्दी (vegetarian diet for weight loss) कैसे रहते हैं। दरअसल, इसके पीछे की मुख्य वजह है टाइम मैनेजमेंट और अपनी सेहत की चिंता। फिर आप यह बहाना करना छोड़ दें कि समय नहीं मिलता। अपने शरीर के बढ़ते आकार को देखें। यह धीरे-धीरे आपको गंभीर रोगों की चपेट में (vegetarian diet for weight loss) आने की तरफ ढकेल रहा है।
थोड़ा समय निकालें और अपने खान-पान पर खास ध्यान दें। संतुलित व पौष्टिक आहार (vegetarian diet for weight loss) से आप कोसों दूर होते जा रहे हैं, जिसका नतीजा है मोटापा।
लंबी उम्र तक जीना है, तो पौष्टिक और संतुलित आहार लेना शुरू कर दें। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा और कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे। आपको लग रहा है कि आपका वजन बढ़ रहा है, तो कुछ दिनों के लिए जंक फूड, तैलीय फूड, डिब्बा बंद फूड से दूरी बना लें। सादा और घर का बना खाना खाएं। सादा और शाकाहारी खाना खाने से आपका वजन तो कम होगा ही, दिन भर की ताजगी के साथ आप कई रोगों से मुक्त रह सकेंगे। जानें, कौन से हैं वो शाकाहारी चीजें, जो वजन कम करने के साथ ही आपको कई रोगों से भी बचाती हैं…
मांसाहारी भोजन के अधिक सेवन से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती है, जिससे मोटापे के साथ कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। मांसाहारी थोड़ा कम खाएं। आप चाहें तो इस कमी को पूरा सोयाबीन से बनी सामग्रियों से कर सकते हैं। सोयाबीन में प्रोटीन, फाइबर के गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में वसा की मात्रा को कम करने में सहायक होते हैं।
स्वस्थ और वजन को कंट्रोल रखना है, तो अनाज को डाइट में अधिक शामिल करें। अनाज से शरीर को मजबूती मिलती है। आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। आनाज में गेहूं की रोटी, जई, ब्राउन राइस, जौ, सूजी और दलिया जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करें। इनमें लौह तत्व और जिंक की भरपूर मात्रा होती है। ये शरीर को मजबूती देने के साथ ही आवश्यक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। इनके सेवन से शरीर का वजन भी काबू में रहता है।
वजन कम करने के लिए खाएं हरि पत्तेदार सब्जियां। © Shutterstock
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहतमंद रहने के लिए काफी जरूरी हैं। इसमें मौजूद खनिज, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। वजन कम कर शरीर की ऊर्जा शक्ति को भी बनाए रखते हैं। शरीर के वसा के स्तर को कम कर वजन को नियंत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
वजन को नियंत्रित करना है तो फलों का भी सेवन करना जरूरी है। इसमें खनिज, विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट, लो कैलोरी और फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। फलों के सेवन से भूख कम लगती है, जिससे आप अधिक खाने से बचते हैं और आपका वजन भी नहीं बढ़ता है। तरबूज, सेब, खरबूज, जामुन, संतरा, पपीता और सेब कुछ ऐसे फल हैं, जो शरीर के चयापचय दर को बढ़ाकर रक्तचाप के स्तर को कम करते हैं, जिससे हृद्य रोगों का खतरा कम होता है। ये फल शरीर के फैट को भी कम करते हैं। तरबूज, खरबूजा, पपीता कुछ ऐसे फलों में शामिल हैं, जो वजन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
ड्राई फ्रूट्स खाकर भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं, क्योंकि इनमें फाइबर की मात्रा कम होती है। यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी नियंत्रित रखते हैं। बादाम, मूंगफली, कद्दू और सूरजमुखी के बीज, अखरोट आदि शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर और वजन को कम करने में सहायक होते हैं। इनके सेवन से भूख कम लगती है, जो वजन को कम करने में सहायक हैं।
वेट लॉस टिप्स: सुबह उठकर करें ये 3 काम एक महीने में घट जाएगा वजन
वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स