weight Loss Tips : मोटापा कम कर देंगे ये 8 तरीके

अक्सर वजन बढ़ने के पीछे शरीर में वसा की मात्रा का अधिक होना होता है। वसा की मात्रा अधिक होने के कारण कमर के दोनों ओर पेट पर चर्बी बढ़ जाती है। अपनी कमर पर बढ़ती चर्बी से परेशान लोग इस पर नियंत्रण के तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। आप भी वजन कम करने के लिए नीचे बताए गए ये आसान 8 उपाय जरूर ट्राई करके देखें...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 19, 2019 6:34 PM IST

आज जिसे देखो वह अपने बढ़ते वजन से परेशान है। इसके पीछे मुख्य वजह है बदलती जीवनशैली। अक्सर वजन बढ़ने के पीछे शरीर में वसा की मात्रा का अधिक होना होता है। वसा की मात्रा अधिक होने के कारण कमर के दोनों ओर पेट पर चर्बी बढ़ जाती है। अपनी कमर पर बढ़ती चर्बी से परेशान लोग इस पर नियंत्रण के तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। आप भी वजन कम करने के लिए नीचे बताए गए ये आसान 8 उपाय जरूर ट्राई करके देखें...

सुबह की सैर

बदलती जीवनशैली में सुबह की सैर बेहद जरूरी है। सुबह आधे घंटे नियमित सैर करने से कमर और पेट की चर्बी घटती है।

नाश्ता करें

कुछ लोग सोचते हैं कि सुबह नाश्ता नहीं करने से वजन को कम कर सकते हैं, पर यह गलत है। नाश्ता नहीं करने से ना तो शरीर से वसा की मात्रा कम होती है और ना ही वजन। बेहतर है कि दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता करें।

एक्सरसाइज

हर दिन एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल करें। सप्ताह में दो से तीन बार 20-25 मिनट तक कसरत करने की कोशिश करें। वजन कम करने के लिए यह सबसे जरूरी और कारगर साबित होता है।

सोने से पहले नहाएं

रात को सोने से पहले गर्म पानी में नमक मिलाकर नहाने से भी वजन कम होता है।

भोजन में हो ये शामिल

दोपहर का खाना जब खाते हैं तो कोशिश करें कि उसमें मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा हो। अपने खाने में हरी सब्जियों और मछलियों को शामिल करें।

ठंडे पानी से स्नान

दिन में कम से कम एक बार ठंडे पानी से स्नान करें।

खाने के बाद जब लगे भूख

कई बार खाना खाने के दो-तीन घंटे के बाद ही भूख लगने लगती है। खासकर, ऐसा तब होता है जब आप ऑफिस में होते हैं। बेहतर होगा कि आप स्नैक्स ना खाएं, इसकी जगह सूप पिएं।

सोएं 7-8 घंटे

वजन को नियंत्रण में रखने के लिए रात में सात से आठ घंटों की नींद भी बहुत जरूरी है।

Barley Water Benefits : पेट और वजन कम करना है तो पिएं जौ का पानी, जानें इसके अन्य लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source