Weight Loss Tips : वजन कम करने के हर तरीकों से है बढ़कर ये 8 टिप्स, जरूर आजमाएं

जानें, किन घरेलू उपायों और खाद्य पदार्थों के सेवन से आप दो से तीन महीने में अपना वजन कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 20, 2019 9:01 PM IST

वजन कम करना आसान नहीं है। इसके लिए कई तरीके अपनाने होते हैं। कुछ लोग इन तरीकों को अपनाने के बाद भी अपना वजन कम करने में सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में वे निराश हो जाते हैं। आप बेशक एक्सरसाइज और योग करें पर उसके साथ-साथ अपने डाइट का भी ख्याल रखें। कुछ खाने-पीने की चीजें ऐसी होती हैं, जिनके नियमित रूप से सेवन करने से वजन कम करना आसान हो जाता है। इनसे जल्दी फैट बर्न करने में आपको मदद मिलेगी। आप आसानी से अपना वजन कम (Weight Loss Tips) कर सकते हैं। जानें, किन घरेलू उपायों और खाद्य पदार्थों के सेवन से आप दो से तीन महीने में अपना वजन कम (Weight Loss Tips) कर सकते हैं।

वजन कम करने के बेहतरीन 8 टिप्स

1 वजन कम करने के लिए डाइट में जौ, रागी, चना, ज्वार और सोयाबीन के आटे से बनी रोटियां खाएं। इनमें फाइबर बहुत अधिक होता है, जिससे वजन जल्दी कम होता है।

2. दो गिलास पानी में 2 टीस्पून सौंफ डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर छानकर दिनभर में पीते रहें। इसे पीने से वजन कम होता है।

3. कोकोनट वाटर में इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, जिसे पीने से पेट की गर्मी दूर होती है। पाचन तंत्र में सुधार होता है और वेट लॉस में भी कोकोनट वाटर बहुत प्रभावी है।

4. खाना खाने के दौरान पानी न पिएं। खाने के बीच-बीच में पानी पीने से पेट और फूल जाता है। खाना भी ठीक से नहीं पचता है।

5. हाई फैट फूड, जैसे- ऐवोकेडो, नट्स, प्रोटीन युक्त फूड खाएं। प्रोटीन युक्त फूड खाने से पेट भरा रहता है और फैट बर्न होता है।

6. भूख लगने पर डायट स्नैक्स खाने की बजाय ताजे फल, ड्राई फ्रूट्स, दही, अंडे और गाजर आदि खाएं।

7. पपीता खाने से शरीर में फैट जमा नहीं होता और वजन भी तेजी से कम होता है।

8. सैंफ का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। खासकर तब, जब उसे खाली पेट पिया जाए।

वेट लॉस टिप्स: दो सप्ताह में हो जाएगा वजन कम, जब आजमाएंगे ये घरेलू टिप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source