Weight Loss : वजन कम करने के लिए यूं करें लो कार्ब डाइट रूल फॉलो

जब आप वजन कम करने के लिए किसी डाइट को फॉलो करते हैं, तो उसके नियम को फॉलो करना जरूरी हो जाता है। तभी आप उसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। यदि आप लो कार्ब डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जानें, उन महत्वपूर्ण बतों को यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 28, 2019 3:32 PM IST

लो-कार्ब डाइट इन दिनों ट्रेंड में है। वजन कम करने के लिए लो-कार्ब डाइट को बेस्ट माना जा रहा है। वजन कम करने के लिए महिलाएं लो-कार्ब डाइट का सबसे ज्यादा सेवन करती हैं। एक शोध में कहा गया है कि लो-कार्ब डाइट (Low carb diet) आंत की चर्बी घटाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि, किसी भी डाइट को फॉलो करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेना जरूरी है। खासकर तब, जब आप वजन कम करने (Low carb diet) की कोशिश में लगे हुए हैं।

लो-कार्ब डाइट फॉलो करें सोच-समझकर

प्रत्येक आहार (डाइट) को फॉलो करने के कुछ नियम होते हैं। विशेषज्ञ भी अक्सर लोगों को यही सलाह देते हैं कि इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना है, तो सही तरीके से पालन करें। जब लो कार्ब डाइट को फॉलो (Low carb diet rules) करने की बात आती है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जानें, उन महत्वपूर्ण बतों को यहां...

भोजन स्किप ना करें

लो कार्ब डाइट फॉलो करने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप भोजन करना ही छोड़ दें। नियमित अंतराल पर जब आप खाते रहेंगे तो इससे आपका पेट भरा रहेगा और गलत और कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से बच जाएंगे। सुनिश्चित करें कि आप दिन में 4 घंटे से अधिक खाली पेट ना रहें।

प्रोटीन शामिल करें

वजन कम करने के इच्छुक लोगों के लिए प्रोटीन आवश्यक है। अंडा, मछली, चिकन आदि का सेवन करें, क्योंकि इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होती है।

कार्ब्स का चुनाव करें सोच-समझकर

लो कार्ब वाले आहार का पालन करते समय, आप एक दिन में 25 ग्राम से अधिक प्योर कार्ब्स का सेवन ना करें। सब्जियों और सलाद को भोजन में जरूर शामिल करें ताकि आप इनके जरिए 12-15 ग्राम कार्ब्स प्राप्त कर सकें।

वसा शामिल करें

लो कार्ब डाइट पर होने का मतलब यह नहीं है कि आपको अपने आहार से वसा को पूरी तरह से निकाल देना है। वसा या फैट आपके भोजन में स्वाद को जोड़ता है। आपके शरीर को कुछ विटामिन और खनिजों को अवशोषित करने में मदद करता है, जो आपके शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं।

हिडेन कार्ब्स पर रखें नजर

शायद आपको पता नहीं कि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनमें कार्ब्स हिडेन होते हैं (मौजूद होते हैं पर आपको लगता है कि इन फूड्स में कार्ब्स नहीं हैं)। ऐसी चीजों का सेवन सोच-समझकर करें। यदि किसी फूड पर 'शून्य कार्ब्स' लेबल किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह खाने की चीज कार्ब्स फ्री है। ग्रेवीज, सॉस और ड्रेसिंग्स में छिपे हुए कार्ब्स होते हैं। आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि आप इन कार्ब्स वाली चीजों का अधिक सेवन ना कर लें, जिससे कार्ब इनटेक शरीर में अधिक चला जाएगा।

हेल्दी कार्बोहाइड्रेट के लिए क्या खाएं

वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं और लो-कार्ब डाइट ले रहे हैं तो आपको हेल्दी कार्बोहाइड्रेट वाले पदार्थ जैसे ब्राउन राइस, गेहूं, ज्वार, बाजरा, रागी, दाल जैसे खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करना चाहिए।

लो-कार्ब डाइट अगर वजन कम करने के लिए लेते हैं तो हो जाएं सावधान

लो-कार्ब कीटो डाइट फ्रूट्स जो तेजी से वजन घटाते हैं

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source