
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 8, 2019 3:37 PM IST
मोटापा घटाने के आसान उपाय। © Shutterstock
कुछ लोगों की दिनचर्या इनती व्यस्त होती है कि उन्हें ना तो वर्कआउट करने का समय मिलता है और ना ही घर पर एक्सरसाइज करने के लिए आधा घंटा निकाल पाते हैं। वजन बढ़ता चला जाता है फिर भी इस बात की चिंता नहीं होती कि वे आगे चलकर कई बीमारियों के शिकार के हो सकते हैं। वजन कंट्रोल करने का सबसे आसान उपाय (Weight Loss Tips) लोगों को सिर्फ डायटिंग ही समझ में आता है। बिना सोचे-समझे डायटिंग करना भी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इससे आप शारीरिक रूप से कमजोर हो सकते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो कुछ बातों को गांठ बांध लें। ये कुछ ऐसी हेल्दी आदते (Weight Loss Tips) हैं, जिन्हें सही तरीके से रूटीन में लाया गया, तो अपना वजन काबू में रख सकते हैं।
भोजन में उन चीजों को शामिल करें जिनमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो फैट बर्न करने का काम करते हैं। ये फैट बर्निंग फूड्स मेटाबॉलिक प्रक्रिया को तेज करते हैं और भूखे होने का एहसास नहीं कराते हैं। ओट्स, बादाम, अंडे, हरी सब्जियां, ग्रीन टी, दालें जैसे राजमा, चना दाल, मूंग दाल, छिलके वाले अनाज, हरी मिर्ची आदि आप खूब खाएं।
नींबू का रस पिएं। इसे पानी में मिलाकार सुबह या दिन में कभी भी पी सकते हैं। यह शरीर के मेटबॉलिक प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न कर पाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में फैट नहीं जमने देता है। आप चाहें तो नींबू के रस को गुनगुने पानी और थोड़े से शहद में मिलाकर पी सकते हैं। यह वजन जल्दी कम करता है।
अक्सर लोग कहते हैं कि भोजन करते समय जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। जब आप जल्दबाजी में खाना खाते हैं, तो अधिक खा लेते हैं। मोटापा बढ़ने का यह एक मुख्य कारण है। आराम से चबा-चबा कर खाने से खाना भी जल्दी पचेगा और आपका वजन भी (Eating Slowly Help You Lose Weight) नहीं बढ़ेगा।
विशेषज्ञ अक्सर सफेद चीनी को मीठा जहर कहते हैं। 1 चम्मच चीनी में 16 कैलोरी होती हैं, जो अधिक नही हैं। आप जिस तरीके से चीनी का उपयोग करते हैं, वह अधिक नुकसानदायक होता है। चीनी का उपयोग दूध, मैदा, मावा आदि के साथ करने पर वजन बढ़ता (avoid sugar weight loss) है। ऐसे में इनका उपयोग कम कर दें। सफेद चीनी वाली चाय/कॉफी, मिठाइयां, दुकान पर मिलने वाला फलों का रस, सॉफ्ट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, चॉकलेट, बिस्किट, पेस्ट्रीज, केक आदि भूलकर भी अधिक ना खाएं। चीनी के प्राकृतिक विकल्पों में आप ब्राउन शुगर, गुड़, शहद, घर पर बनें फलों का रस पिएं।
वजन कम करने के लिए एक डाइट प्लान (Diet plan for weight loss) बनाना बेहद जरूरी है। डाइट प्लान बनाकर उसे फॉलो करके ही आप वजन घटा सकते हैं। डाइट प्लान बनाने का मतलब कम खाना नहीं होता है। इसमें न्यूट्रीशन से भरपूर फूड्स को शामिल करना होता है। मोटापा घटाने के लिए न्यूट्रीशनल डायट में 50% कार्बोहाइड्रेट, 20% प्रोटीन और 30% फैट युक्त खाना खाएं।
आप देर तक भूखे रहते हैं, तो ऐसी स्थिति में चटपटा, मीठा या जंक फूड खाने की तलब बढ़ जाती है। यह सभी चीजें अनहेल्दी होती हैं। भूख लगने पर जब आप खाना खातें हैं, तो जल्दबाजी मैं जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। दोनों ही कारणों से आप कैलोरीज का उपभोग अधिक कर लेते हैं, इसलिए कमर पतली करने के लिए थोड़ा-थोड़ा खाते रहें। दिन में 6 बार खाएं मतलब हर 3 घंटो में कुछ खाएं, ताकि कभी जोर की भूख ही ना लगे।