Weight Loss Tips : इन छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान, तो वजन घटाना हो जाएगा आसान

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो जरूरी नहीं कि आप जिम ही जाएं। खुद से कुछ बातों को फॉलो करके भी आप घर पर अपना वजन कम कर सकते हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 18, 2019 9:24 AM IST

वजन कम करना कोई आसान काम नहीं। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर वजन धीरे-धीरे कम होना शुरू होता है। यदि आपका वजन बढ़ रहा है और जिम जाकर वर्कआउट करने का समय नहीं मिल पा रहा है, तो आप घर पर भी वजन कम करने के उपाय तलाश सकते हैं। नहीं समझ आ रहा है कैसे, तो हम आपको इस लेख में उन स्वस्थ तरीकों के जरिए वजन कम करने के कुछ उपाय बताएंगे, जो निश्चित तौर पर आपका वजन करने में आपकी मदद करेंगे। जानें, घर पर वजन कम करने के उपाय (Weight Loss Tips in hindi) क्या-क्या हो सकते हैं...

धूप में रहेंगे तो वजन होगा कम (Weight Loss Tips in hindi)

गर्मी के दिनों में आप धूप से बचते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि धूप आपका वजन कम कर सकता है? जी हां, वजन कम करना चाहते हैं, तो थोड़ी देर धूप में रहें। सूरज की रोशनी में थोड़ी देर रहने से पसीना आएगा, जिससे शरीर का फैट बर्न होगा। हां, हम दोपहर में नहीं बल्कि सुबह की धूप में खड़े होने की बात कर रहे हैं। एक अध्ययन की मानें तो सूरज की रोशनी का शरीर का वजन कम करने और भूख कम करने में संबंध होता है।

Breakfast for Weight Loss : वजन कम करने के लिए नाश्ते में खाएं ये फूड्स

घर का काम करें 

घर के कामों को करने से ना बचें। हाथ में झाड़ू लें और पूरा घर साफ करें। मेड को कुछ दिनों के लिए हटा दें। खासकर, तब जब आपका वजन बढ़ रहा हो। पोछा लगाना कमर की हड्डी, मांसपेशियों को तो मजबूती देता ही है, फैट बर्न करने के लिए भी एक बेहतर एक्सरसाइज है। 15 मिनट झाड़ू लगाने से शरीर से लगभग 25 कैलोरी कम होती है।

स्वस्थ स्नैक्स खाएं

वजन कम करना है, तो वैसे स्नैक्स खाएं, जिससे आपको ताकत मिले और आपका वजन भी ना बढ़े। आप सूखे मेवे खाएं। ऑफिस में भूख लग जाती है, तो बैग में भी सूख मेवे ही लेकर जाएं। सब्जियों और फलों का सेवन करें। ये सभी वजन कम करने में सहायक होते हैं।

Weight Loss Tips : वजन कम करेंगे ये आसान घरेलू टिप्स

मेडिटेशन करें

वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा समय खुद को शांत रखने के लिए व्यतीत करें। शांत करने के लिए मेडिटेशन करने से कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन कम होता है, जिससे तनाव होने की संभावना कम होती है।तनाव के कारण आपको फैटी, मीठा, चटपटा खाने का मन करता है, जिसकी वजह से वजन बढ़ता है।

सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं बनेगी बात

अगर आप सिर्फ एक्सरसाइज करते हैं तो इससे वजन कम होने की संभावना कम होती है। एक्सरसाइज करने से आपके मसल्स बनते हैं, कैलोरी कम होती है, लेकिन वजन नहीं घटता या बहुत कम घटता है। ऐसे में अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ एक्सरसाइज पर निर्भर ना रहें। एक्सरसाइज के साथ हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source