Weight Loss: 30 से 40 साल की उम्र में पेट की चर्बी का मोटापा कैसे कम करें

वजन घटाने के टिप्स (Weight Loss Tips) हर उम्र के अलग-अलग होते हैं. 30 से 40 साल की उम्र में वजन कम करने के लिए विशेष वेट लॉस टिप्स (Weight Loss at 30 to 40) की जरूरत होती है. हम यहां पर 30 से 40 साल के लोगों को वजन कम करने के उपाय बता रहे हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 11, 2020 1:35 PM IST

Weight Loss Tips: जब इंसान 30 से 40 साल की उम्र में पहुंचता है तो शरीर में कई बदलाव आते हैं. पेट की चर्बी कम करने के लिए 40 साल की उम्र (Weight loss at 40) में विशेष मेहनत और वेट लॉस टिप्स की जरूरत होती है. जब आप 40 की उम्र के पास पहुंचते हैं तो मेटबॉलिक रेट धीमा हो जाता है. इस उम्र में कई तरह के हार्मोनल बदलाव भी आते हैं. 40 की उम्र के बाद मांसपेशियों का नुकसान भी होता है. अगर आप भी 30 से 40 साल की उम्र में है तो तेजी से वजन घटाने के उपाय (Quick Weight Loss Tips) यहां जान सकते हैं. वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के बीच संतुलन बनाने की जरूरत होती है. हम यहां पर 40 साल की उम्र में वजन घाटने वाले कुछ खास वेट लॉस टिप्स बता रहे हैं.

आइए जानते हैं 40 साल की उम्र में वजन कम करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए.

कार्बोहाइड्रेट फूड पर ध्यान

डेली डाइट में कार्बोहाइड्रेट फूड पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. 40 साल की उम्र में कार्बोहाइड्रेट फूड जरूरी भी होता है. लेकिन आपको इसकी मात्रा पर विशेष ध्यान देना होगा. वजन घटाने या वेट कंट्रोल के लिए डेली डाइट में हेल्दी कार्ब्स को शामिल करना चाहिए. प्रोसेस्ड कार्ब्स का सेवन आपको नहीं करना चाहिए.

हेल्दी कार्ब्स के लिए आपको सब्जियों और फलों को शामिल करना चाहिए. कार्ब्स और प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ को शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप पनीर और दालों का चयन कर सकते हैं. नेचुरल वेट लॉस के आसान 3 वैज्ञानिक तरीके.

फल और सब्जियों का सेवन

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है आपको हेल्दी फूड पर फोकस बढ़ाना चाहिए. फल और सब्जियों का सेवन आपकी बढ़ती उम्र को रोकता भी है. वेट लॉस या वजन को नियंत्रित करने के लिए आपको मौसमी सब्जी और फल का सेवन करना चाहिए.

ज्यादा फायदा पाने के लिए सब्जियों को उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंंद होता है. आपको पालक और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए. वेट लॉस की सारी कोशिशें हो रहीं नाकाम तो अपनाएं ये उपाय.

डार्क चॉकलेट खाएं

जी हां, बढ़ती उम्र को रोकने के लिए आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं. डॉर्क चॉकलेट आपके वजन कंट्रोल में भी मददगार है. चॉकलेट खाने से शरीर का मेटबॉलिज्म बेहतर होता है. वजन घटाने के लिए भी आप चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं. बैली फैट बर्न करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source