Weight Loss: ऑफिस में 9 से 10 घंटे काम करने वाले वजन कैसे घटाएं

ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए वेट लॉस करना आसान नहीं होता है. अगर आप भी ऑफिस वर्कर हैं तो इस वेट लॉस डाइट प्लान (weight loss for office workers) से आसानी से वजन कम कर सकते हैं. ऑफिस में काम करने वालों के लिए वजन घटाने का यह आसान तरीका है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 11, 2020 8:46 PM IST

weight loss for office workers: जो लोग ऑफिस में काम करते हैं उनको वेट लॉस के लिए कई बार सोचना पड़ता है. वजन कम करने के लिए मेहनत के साथ बेहतर जीवनशैली की जरूरत होती है. मोटापा कम करने के लिए हेल्दी डाइट प्लान के साथ समय पर खाना खाना जरूरी होती है. ऑफिस वर्कर 9 से 10 घंटे ऑफिस में ही रहते हैं फिर उनको अपनी सेहत के लिए समय ही समझ में नहीं आता है. अगर आप भी ऑफिस वर्कर हैं और अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो इन वेट लॉस टिप्स की मदद से वजन कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऑफिस वर्कर के लिए वेट लॉस प्लान (weight loss plan for office workers) कैसे बनना चाहिए.

खुद को कैसे तैयार करें

सबसे पहले आप खुद को समझें. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने बारे में सोचें. इससे आपको समय से सोने और एक्सरसाइज़ करने के लिए समय निकालने के लिए प्रेरणा मिलेगी. बाद के कामों को लेकर अभी से परेशान ना हो. जिम जाएं और रनिंग करें.

घर का खाना कैसे खाएं 

दिनभर थकावट के बाद रात का खाना बनाना सबसे मुश्किल काम है. इसलिए कई लोग नूडल या खाना आर्डर कर लेते हैं. बाहर के खाने से बचने के लिए लंच और डिनर के लिए एक साथ खाना बना लें. इसके बाद आपको रात को केवल खाना गर्म करने की जरूरत पड़ेगी.

डेली डाइट पर कंट्रोल 

ऑफिस में स्नैक्स खाने पर कंट्रोल करें. सुबह और शाम को एक्सरसाइज़ के लिए समय निकालें. इसके लिए प्लान बनाएं. घर आने के बाद मोबाइल या आय चीजों में लगने की बजाय जल्दी सोने की कोशिश करें ताकि आप साथ से आठ घंटे की नींद ले सकें.

बाहर खाने से कैसे बचें 

बाहर दोस्तों के साथ खाना किसे अच्छा नहीं लगता है. बेशक आप दोस्तों के साथ बाहर जाना नहीं छोड़ सकते हैं लेकिन अपने खानेपीने पर तो कंट्रोल रख ही सकते हैं. इसलिए बाहर ज्यादा कैलोरी वाली चीजों को खाने से बचें.

वेट लॉस के गोल 

लंबे गोल को अचीव करना मुश्किल होता है. इसलिए छोटे गोल सेट करें. तय करें कि अगले एक महीने में आप क्या करना चाहते हैं. जैसे अगले एक महीने में आप तीन किलो वजन कम करना है, योग क्लस अटेंड करनी है या जिम जाना है. ऐसा करने से आपको वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source