
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 13, 2020 6:36 PM IST
Weight loss Tips for Women: 40 वर्ष की महिलाओं के लिए वजन घटाने के टिप्स। Shutterstock.
अक्सर 40 वर्ष की उम्र के बाद कुछ महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। बढ़ते वजन को कम करना आसान काम नहीं है और जब एक बार वजन बढ़ने लग जाता है, तो उसे कंट्रोल करने में काफी मुश्किलें आती हैं। वैसे भी महिलाएं बहुत ज्यादा जिम जाकर वर्कआउट नहीं करती हैं और ना ही उन्हें घर के कामों से फुर्सत मिलता है कि वह खुद की तरफ भी ध्यान दे सकें। यदि आपकी उम्र भी 40 वर्ष से अधिक हो चुकी है, तो वजन को कम करने के लिए अभी से ही मेहनत करनी शुरू कर दें। वजन अधिक होने से ना सिर्फ शरीर बेडौल नजर आता है, बल्कि आप कई रोगों से भी घिर सकती हैं। कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप 40 की उम्र के बाद भी वजन घटाने (Weight loss Tips for Women) में सफल हो सकती हैं...
मेनोपॉज आजकल 40 वर्ष पार करते ही हो जाता है। ऐसे में मेनोपॉज भी एक बड़ा कारण होता है महिलाओं में वजन (Weight loss Tips for Women) बढ़ने का। ऐसा शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाएं। हर दिन हेल्दी खाएं, फास्ट फूड, कैलोरी इनटेक, फैटी फूड्स का सेवन कर दें। बढ़ती उम्र में इनका सेवन करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। रूटीन में एक्सरसाइज शामिल करें।
वेट लॉस टिप्स : तेजी से वजन करना है कम, तो हर दिन फॉलो करें ये ईजी टिप्स
मेनोपॉज के बाद वजन बढ़ रहा है, तो इसे कंट्रोल करने का काम तुरंत शुरू कर दें। आप कुछ हल्के वेट ट्रेनिंग करें। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। कैलोरी भी बर्न होती है और शरीर में जमा फैट घटता है।
अपनी उम्र के अनुसार, डाइट में बदलाव लाएं। किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह लें कि आप कौन से वेट लॉस डाइट प्लान को अपना सकती हैं। शरीर की जरूरत और उम्र के अनुसार ही डाइट का चुनाव करें।
वजन कम कर रही हैं, तो इसका ये मतलब नहीं कि आप अपने खानपान में पोषक तत्वों को नजरअंदाज कर दें। डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट्स आदि शामिल करें। मीठी चीजों का सेवन कम करें और पानी खूब पिएं।