
... Read More
Written By: Anshumala | Published : January 19, 2020 4:46 PM IST
weight Loss Tips : छोटे कद वाले लोगों के लिए तेजी से वजन घटाने के 4 टिप्स। © Shutterstock.
क्या आप जानते हैं कि छोटे कद वालों (short height man) की तुलना में लंबे लोगों का वजन जल्दी कम (Weight Loss) होता है? कहीं यह बात सुनकर हैरान तो नहीं हो गए आप? जी हां, लंबे लोगों का वजन जल्दी कम होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि छोटे लोगों का मेटाबॉलिज्म लंबे लोगों से उतना अधिक बेहतर नहीं होता है। लंबे लोगों का मेटाबॉलिज्म इसलिए भी बेहतर होता है, क्योंकि उनमें मांसपेशियां अधिक होती हैं। ऐसे में वो कम समय में ही अधिक कैलोरी बर्न कर पाते हैं। जो लोग लंबे होते हैं, उनकी मांसपेशियां भी काफी लचीली होती हैं, इस वजह से भी कैलोरी तेजी से और आसानी से बर्न होती है। दरअसल, शरीर की मांसपेशियां जितनी पतली होती हैं, मेटाबॉलिज्म उतना ही अच्छा होता है।
मेटाबॉलिज्म अच्छा होने का मतलब है कि आप काफी तेजी से वजन कम कर सकते हैं। एक बात और है कि जो लोग लंबे होते हैं वो कम कद वालों की तुलना में एक्सरसाइज भी तेजी से और अधिक एक्सरसाइज कर पाते हैं, ऐसे में उन्हें वजन घटाने में आसानी होती है। परेशान होने की जरूरत नहीं है, यदि आपका कद कम (weight loss tips for short height man) है, तो आप नीचे बताए गए कुछ बातों को फॉलो करके वजन कम कर सकते हैं।
1 सप्ताह में वजन घटाने के लिए शहद में मिलाकर खाएं ये 3 चीजें
1 यदि आप छोटी हाइट (short height man) के हैं, तो अपने खाने में नमक थोड़ा कम ही डालें। सोडियम का सेवन अधिक करने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं आपको घेर सकती हैं। रात में मेटाबॉल्जिम फंक्शन काफी धीरे हो जाता है, ऐसे में कम खाएं और लो सोडियम युक्त डिनर ही करें।
2 लंबाई कम (weight loss tips for short height man) है, तो अपनी फास्ट फूड और जंक फूड खाने की आदत पर लगाम लगाना शुरू कर दें। वजन घटाने के लिए यह बेहद जरूरी है। शुगरी फूड्स जैसे पेस्ट्री, कुकीज, केक आदि का सेवन भी कम कर दें। यह शरीर में जाकर फैट का रूप ले लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है।
3 जितना हो सके अपने भोजन में सलाद को शामिल करें। हरी सब्जियों, स्प्राउ्टस युक्त सलाद खाएं। ब्रोकली सलाद में जरूर डालें। यह वजन घटाने में मदद करती है। सलाद खाने सेआप कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचे रहते हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर काफी होता है। फाइबर खाने से पेट साफ होता है, जिससे पेट अधिक निकला हुआ नजर नहीं आएगा।
Salad to Lose Weight : होममेड सलाद जो वजन कम करें चुटकी में, जरूर खाएं
4 सुबह गर्म पानी पिएं। शरीर में एकत्रित फैट कम होने लगती है। साथ ही हर दिन एक्सरसाइज, वर्कआउट करना होगा। डाइट पर कंट्रोल करना होगा। साइकिल चलाएं, रोज सुबह-शाम टहलने जाएं। इन उपायों को अपनाकर कम कद वाले लोग भी जल्दी वजन घटा सकते हैं।