... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 6, 2020 9:16 AM IST
Weight loss Tips for runners for weight loss and fitness in hindi
Weight Loss Tips For Runners: वजन कम करने के लिए वेट लॉस टिप्स में सबसे ज्यादा दौड़ना बताया जाता है. तेजी से वजन घटाने के लिए रनिंग सबसे अच्छा उपाय माना जाता है. दौड़ने या रनिंग का फायदा यह है कि यह पूरे शरीर का एक साथ व्यायाम कराता है. नियमित तौर पर दौड़ने वाले (Tips For Runners) लोगों का फिटनेस लेवल भी हाई रहता है. पेट की चर्बी कम करना हो या जल्दी वजन घटाना हो दोनों के लिए रनिंग जरूरी होती है. अगर आप भी वेट लॉस के लिए रनिंग करना चाहते हैं तो कुछ वेट लॉस रनिंग टिप्स (Weight Loss Running Tips) जान लें.
जब आप दौड़ने के फायदे (Running Benefits) के बारे में पढ़ते हैं तो वो कैसे पूरी तरह से आपको मिले इसकी भी जानकारी आपको रखनी चाहिए. अगर आप दौड़ने के सही तरीके नहीं जानते हैं तो वेट लॉस नहीं कर पाते हैं. हम यहां पर दौड़ने के फायदे पूरे मिले इसके लिए जरूरी रनिंग टिप्स बता रहे हैं. वजन कम करने के लिए हेल्दी नाश्ता हैं ओट्स और केला, जानें कितना और कैसे खाना चाहिए.
कभी भी रनिंग करने जाएं वार्मअप (Running And Weight Loss Tips) जरूर करें. सुबह या शाम दौड़ने के लिए कोई भी समय ठीक होता है. दौड़ने से पहले शरीर को वर्मअप करना जरूरी है. शरीर को स्ट्रेच करने और मांसपेशियों को दौड़ने के लिए तैयार करें. दौड़ने से पहले यह भी जान लें कि आपके शरीर में कहीं किसी प्रकार का दर्द न हो रहा हो. 7 दिन में 10 किलो वजन घटाने के लिए करना है बस ये 3 उपाय.
वजन कम करने के साथ-साथ फिटनेस लेवल बढ़ाने के लिए रनिंग शूज बेहतर होना चाहिए. दौड़ने वाले जूते ऐसे होने चाहिए जो पैरों को आराम देने वाले हों. जूते का बैंलेस बराबर होना चाहिए. पैर के किसी एक भाग पर ज्यादा जोर न पड़ता हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए. आपके जूते आपके घुटनों पर भी असर डालते हैं. वेट लॉस के लिए एक दिन में कितने कदम पैदल चलना चाहिए? यहां जान सकते हैं.
मोटापा घटाने के लिए पानी पीना जरूरी होता है. दौड़ने से पहले शरीर को हाइड्रेट जरूर रखें. यह आपकी फिटनेस और वेट लॉस दोनों के लिए जरूरी है. अगर आप दौड़ने से पहले हाइड्रेट नहीं रहते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है. तेजी से वजन कम करने के लिए भी हाइड्रेट होकर ही दौड़ना चाहिए.
कभी भी वजन घटाने वाली वेट लॉस डाइट प्लान अपनाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं. पानी के अलावा आप अन्य पेय पदार्थ भी ले सकते हैं.
दौड़ते समय आपकी हृदय गति और फेफड़ों की कार्यशैली कैसी है इस पर विशेष ध्यान रखें. कई बार देखा गया है कि लोग दौड़ते समय हार्ट अटैक जैसी परेशानी के शिकार हो जाते हैं. वजन कम करने के लिए रनिंग की शुरुआत कर रहे हैं तो आपने हार्ट और फेफड़ों की जांच कर लें.