वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने में काम आएंगे ये टिप्स, रोज करें फॉलो

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है। ग्रीन टी कैचीन का स्रोत होती है जो वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 27, 2019 8:49 AM IST

वजन कम करने के लिए कई तरीके अपनाना जरूरी होता है। एक्सरसाइज, डायटिंग और योगा जैसी कई चीजों को नियमित रूप से करना जरूरी होता है। यह सब चीजें वजन कम करने में मददागर होती हैं। इन सभी के साथ कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी वजन कम किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों की मदद से जल्दी फैट बर्न करने में मदद मिलती है और आसानी से वजन कम होता है। कुछ घरेलू उपायों की मदद से बहुत जल्द वजन कम किया जा सकता है। जानें, कैसे 2 हफ्तों में वजन कम किया जा सकता है।

वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए पिएं चुकंदर से बने ये 4 हेल्दी जूस

यूं करें अपना वजन कम

सेब का सिरका: सेब के सिरके में एसिटिक एसिड होता है जो शरीर में सूजन और मोटापे को कम करने में मदद करता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

शहद और नींबू: वजन कम करने के लिए नींबू का शहद का सेवन फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए नींबू का रस और शहद बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी फैट ऑक्सीडेशन में मदद करता है तो वहीं शहद लिपिड-कम करने वाली गतिविधियों को प्रदर्शित करता है। इसके लिए दिन में 3-4 बार 1 गिलास गरम पानी में आधा नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

ग्रीन टी: वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद होता है। ग्रीन टी कैचीन का स्रोत होती है जो वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके लिए रोजाना दिन में 2-3 बार ग्रीन टी का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source