Weight Loss: वेट लॉस डाइट प्लान में छुहारे के फायदे जानें, कैसे करें सेवन.?

डेली डाइट में खजूर खाने के कई फायदे (Dates Benefits) हैं. काला खजूर सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है. वजन कम करने के लिए सुबह की डाइट में खजूर शेक (Dates benefits in weight loss) पीना चाहिए. वेट लॉस डाइट प्लान में खजूर और दूध का सेवन लाभदायक होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 10, 2020 12:56 PM IST

वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट प्लान और बेहतर जीवनशैली की जरूरत होती है. वेट लॉस डाइट में खजूर का सेवन फायदेमंद (dates benefits in weight loss) होता है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खजूर में वजन कम करने के गुण (dates in weight loss) पाए जाते हैं. खजूर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और फैट्स की मात्रा संतुलित भोजन जैसी होती है. वजन घटाने वाले लोगों के लिए खजूर खाना लाभदायक (benefits of dates for weight Loss) होता है. हेल्थ व डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं खजूर खाने के फायदे तभी मिलता है जब यह संतुलित मात्रा में खाया जाता है. अगर आप वजन कम करने के लिए खजूर खा रहे हैं तो डेली डाइट में 5 से 6 खजूर को शामिल कर सकते हैं. डायबिटीज रोगियों को खजुर का सेवन करने से बचना चाहिए.

वजन घटाने में खजूर के फायदे 

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जो वजन घटाने में फायदेमंद होते हैं. खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. शरीर को जरूरी विटामिन और प्रोटीन देने के साथ कम मात्रा में ही पोषण देता है. खजूर में प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है जो वेट लॉस को तेज करता है.

वेट लॉस के लिए खजूर इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि सुखे खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है. डेली डाइट में खजूर को शामिल करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. बेहतर पाचन के कारण शरीर का मेटबॉलिज्म बेहत होता है जो वेट लॉस में मददगार होता है.

सुबह के नाश्ते में खजूर का सेवन करने से शरीर को जरूरी ऊर्जा और प्रोटीन का पोषण मिलता है. ब्रेकफास्ट में खजूर खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है, जो वजन कम करने में मदद पहुंचाता है.

रोजाना खजूर खाने के फायदे 

dates benefits in weight loss

  1. डेली डाइट में खजूर को शामिल करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. खजूर में एंटी ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो बॉडी डिटॉक्स में मददगार होते हैं.
  2. खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते है. खजूर में पोटेशियम, कॉपर और सेललेनियम पाया जाता है जो जोड़ों के दर्द से राहत पहुंचाता है.
  3. पुरुषों के सेक्सुअल हेल्थ के लिए खजूर का सेवन फायदेमंद होता है. खजूर में अमीनो एसिड पाया जाता है जो सेक्स पावर और सेक्स ड्राइव को बढ़ाने वाला होता है.
  4. खून की कमी दूर करने के लिए भी खजूर का सेवन लाभदायक होता है. खजूर में आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है.
  5. गैस-कब्ज की परेशानी को दूर करने में भी खजूर लाभदायक होता है. पाचन की समस्या होने पर रोजाना 4 से 5 खजूर का सेवन लाभ पहुंचाता है.
  6. अस्थमा रोगियों के लिए भी खजूर का सेवन फायदे वाला होता है. वायु प्रदुषण की वजह से होने वाली बीमारियों से बचाने में भी खजूर लाभदायक होता है.
  7. महिलाओं के लिए खजूर का सेवन बहुत लाभदायक होता है. खून की कमी और मासिक धर्म में होने वाली परेशानियों से भी खजूर राहत देता है.
  8. प्रेगनेंसी में खजूर खाने से महिलाओं में खून की कमी नहीं होती है. गर्भावस्था खजूर का सेवन बच्चे की सेहत के लिए अच्छा होता है.
  9. रोजाना खजूर के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम किया जा सकता है. खजूर में हेल्दी फैट और गुड कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है.
  10. त्वचा की देखभाल और स्किन को पोषण देने के लिए भी खजूर फायदेमंद होता है. बालों के लिए भी खजूर खाना फायदेमंद होता है.
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source