... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 17, 2020 4:11 PM IST
Weight Loss: महिलाओं के लिए वजन घटाने के वेट लॉस टिप्स |TheHealthSite Hindi
Weight Loss Tips: महिलाएं बेली फैट कम करने लिए डाइटिंग का सहारा लेती हैं. डाइटिंग की वजह से शरीर में विटामिन और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है. महिलाओं को वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट प्लान (Weight loss tips for women) की जरूरत होती है. वेट लॉस डाइट प्लान के साथ बेहतर लाइफस्टाइल भी जरूरी होता है. अगर आपके पेट की चर्बी कम नहीं हो रही है तो आप इन वेट लॉस टिप्स को जरूर अपनाएं. पेट का मोटापा कम करने के लिए ये डेली डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स डाइटिंग से ज्यादा कारगर होते हैं. आइए जानते हैं बेली फैट कम करने और वजन घटाने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए.
वजन कम करने के लिए जब भी डाइटिंग की जाती है तो पसंद वाली चीज ही खाने से मना की जाती है. लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है, आपको अपनी पसंद की चीज खानी है लेकिन मात्रा पर ध्यान दें. वजन घटाने का सबसे जरूरी डाइट टिप्स यह है कि आपको खाना हमेशा टाइम से खाना है. पेट की चर्बी कम नहीं हो रही तो इन 4 बातों पर दें ध्यान.
मोटापा की मुख्य वजह है पानी कम पीना या तरल पदार्थों का कम सेवन. जब आप कम पानी पीते हैं तो अधिक कैलोरी वाले फूड खाने की लत बढ़ती जाती है. आपको अपनी डाइट में 30 से 40 प्रतिशत तक पानी और तरल पदार्थ को शामिल करना है. पानी के अलावा जूस, सूप, स्मूदी, फल और सब्जियों को शामिल करें. Weight Loss: बेली फैट और पेट की चर्बी कम करने के लिए आज से ही शुरु करें ये 4 काम.
महिलाओं में बेली फैट की मुख्य वजह नींद न लेना भी है. अगर आपको पेट की चर्बी कम करनी है तो कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. अच्छी नींद मेटाबॉलिज्म बेहतर करती है और वजन घटाने में आसानी होती है. बैलरीना टी बैली फैट बर्न करने के साथ वेट लॉस के लिए रामबाण दवा.
हेल्दी डाइट में प्रोसेस्ड फूड और डाइट फूड नहीं आते हैं. आपको हमेशा घर के बने हुए खाने पर ध्यान देना चाहिए. बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड आपका मोटापा बढ़ाते हैं. घर के बने नाश्ते और स्नैक्स आपको वजन कम करने में मदद करते हैं. वजन घटाने के लिए महिलाएं जरूर करें इस डाइट चार्ट को फॉलो.