
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 8, 2020 4:01 PM IST
वेट लॉस टिप: देसी घी से होता है वेट लॉस।
Weight Loss With Ghee: वेट लॉस (weight loss tip) के लिहाज से घी खाने से मदद होती है। हमारी रसोइयोंमें घी की मौजूदगी ना केवल धार्मिक बल्कि हेल्दी कारणों से भी अहम मानी जाती है। दादी-नानी की हेल्दी डायट टिप्स में घी से बना खाना सबसे हेल्दी बताया जाता रहा है। क्योंकि इससे मोटापा नहीं बढ़ता था। साथ ही वेट लॉस में मदद होती थी। दिल की सेहत से लेकर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी घी सहायक है। इसी तरह, वजन कंट्रोल में रखने के लिए भी घी सहायता करता है। (Weight Loss With Ghee)
Winter Diet Tips: सर्दियों में घी खाना है फायदेमंद, जानें विंटर सीज़न में घी खाने के 3 हेल्दी फायदे
इसीलिए अगर, आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं तो अपनी डायट में घी को दें प्रमुखता से जगह। इससे, आपकी बॉडी को हेल्दी फैट्स मिलेंगे और साथ ही मोटापा बढ़ने से रोकने में मदद भी होगी। (Weight Loss With Ghee in hindi.)
दरअसल, नैचुरल हेल्दी फैट्स का भंडार है देसी घी। इसमें, लिनोलेनिक एसिड नामक एक हेल्दी फैट पाया जाता है। जो, हेल्दी ओमेगा-6 फैटी एसिड्स का एक प्रकार है। जैसा कि ओमेगा-6 फैटी एसिड्स कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ने देते। इसीलिए, इससे बॉडी फैट कम रखने में भी मदद होती है। घी के सेवन से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
घी में अमिनो एसिड्स भी होते हैं। जो, शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा बॉडी फैट को बर्न करता है। इससे, वेट लॉस की प्रक्रिया तेज़ होती और वेट मेटेंन करने में भी सहायता होती है। (Weight Loss With Ghee)